
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 23, 2024 12:01 PM IST
Traditional Atta Chakki : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हैं, बल्कि उनकी फिटनेस को देखकर भी कई लोग उनके इंस्पायर होते हैं। शिल्पा शेट्टी की उम्र लगभग 48 वर्ष है, लेकिन उन्हें देखकर आपको इस बात का यकीन बिल्कुल भी नहीं होगा। आज भी वे काफी ज्यादा एनर्जेटिक और खुश नजर आती हैं। उनके मजाकिया अंदाज और वर्कआउट वीडियोज को काफी लोग पसंद करते हैं। हाल ही में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाली है, जिसमें वे राजस्थान के किसी ट्रिप पर हैं। इस वीडियो में वे चक्की चलाते नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने चक्की लगाने से कई फायदे बताएं हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
पहले के समय में लोग हाथ की चक्की से ही आटा पीसते थे, ये हमारा पारंपरिक तरीका है। इससे सेहत को काफी लंबे समय तक फिट रखा जा सकता है। चक्की चलाने से न सिर्फ डायजेशन में सुधार मिलता है, बल्कि इससे फ्लेक्सिबिटी भी बढ़ती है। साथ ही आपके पेट की मोटी और थुलथुली चर्बी गायब हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे?
View this post on Instagram
पारंपरिक आटा चक्की चलाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी तरह का योग या फिर आसन का अभ्यास करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।