शिल्पा शेट्टी ने दिमाग, मांसपेशियों, जोड़ों को हेल्दी रखने के लिए फैंस को दिया ये नया वर्कआउट चैलेंज, बताए इसके फायदे

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से एकरसता को तोड़ने, दिमाग, मांसपेशियों और जोड़ों को हेल्दी रखने के लिए नया वर्कआउट चैलेंज (Shilpa Shetty Workout Challenge) आजमाने का अनुरोध किया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 9, 2021 12:36 PM IST

Shilpa Shetty Workout Challenge: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुंद्रा ने कल अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Shilpa Shetty Birthday) किया। वह 46 वर्ष की हो गईं और इतनी उम्र में भी शिल्पा खुद को फिट, मेंटेन (Shilpa Shetty Fitness) रखती हैं। इसमें उनका साथ देता है योग। जी हां, योग से शिल्पा का जैसे पुराना रिश्ता हो। उनका एक दिन भी बिना योगाभ्यास के नहीं गुजरता है। उनकी डेली फिटनेस और वर्कआउट रूटीन में योग (Yoga) जरूर शामिल होता है। अक्सर शिल्पा योग के वीडियोज अपने इंस्टाग्राम (Shilpa Shetty Instagram) पर पोस्ट करती हैं और फायदे भी बताती हैं। सोमवार को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से एकरसता को तोड़ने और दिमाग, मांसपेशियों और जोड़ों को हेल्दी और खोलने के लिए नए वर्कआउट रूटीन (Shilpa Shetty Workout Challenge in Hindi) आजमाने का अनुरोध किया।

शिल्पा ने फैंस को दिया 'ओपेन एंड क्लोज स्क्वाट चैलेंज'

अभिनेत्री (Shilpa Shetty) ने अपने ओपन और क्लोज स्क्वाट वर्कआउट सेशन (open and closed squat) का एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, "फन वर्कआउट्स के लिए सिर्फ संडे का ही इंतजार क्यों करें? सोमवार को भी एक मजेदार दिन बना सकते हैं। मुझे कुछ नया करना बेहद पसंद है, कुछ ऐसा जो मुझे चुनौती देता है। हम में से अधिकतर लोगों के लिए कोरोना के कारण हुआ ये लॉकडाउन आसान नहीं रहा है। तो, ऐसे में बहुत जरूरी है एकरसता को तोड़ना। इसके लिए एक बेहतर तरीका है कि आप अपने दिमाग, मांसपेशियों और जोड़ों को खोलें। आज हम 'ओपेन एंड क्लोज स्क्वाट चैलेंज' (Shilpa Shetty open and closed squat challenge) लेते हैं।"

ओपेन एंड क्लोज स्क्वाट चैलेंज के फायदे (Open and closed squat challenge benefits)

ओपेन एंड क्लोज स्क्वाट चैलेंज के फायदे (Shilpa Shetty Workout Challenge) के बारे में भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने काफी कुछ बताया है। उन्होंने इसके स्वास्थ्य लाभों का खुलासा करते हुए लिखा, 'यह शरीर को निम्न तरीके से लाभ (Open and closed squat benefits) पहुंचाता है:

  • कार्डियोरेस्पिरेटरी एनड्युरेंस बढ़ाता है।
  • शरीर के निचले भाग के सभी मांसपेशियां को मजबूत बनाता है।
  • कंधे को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
  • गति और चपलता बढ़ाकर मस्तिष्क और शरीर को रखता है स्वस्थ।
  • हाथों और पैरों का समन्वय (Coordination) बनाने में करे मदद।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Upcoming Film) अभी सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर: चैप्टर 4' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म 'निकम्मा' (Nikamma) में वे भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसाली (Abhimanyu Dassani) के साथ नजर आएंगी।

Shilpa Shetty Diet and Fitness Secrets: शिल्पा शेट्टी 7 बजे के बाद नहीं खातीं कुछ भी, अपनी फिटनेस के लिए इस 1 चीज़ को देती हैं क्रेडिट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.