Yoga Benefits: शिल्पा शेट्टी निर्भय, आत्मविश्वासी बनने के लिए करती हैं ये 2 योग, देखें वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एकपद धनुरासन और धनुरासन (Shilpa ShettyYoga in Hindi) करते हुए देखा जा सकता है। निर्भय, आत्मविश्वासी बनने के लिए आप भी करें धनुरासन...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 21, 2020 11:24 PM IST

Shilpa Shetty Yoga in Hindi: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोमवार को अपने प्रशंसकों के लिए योग (Shilpa Shetty Yoga) सबक शेयर किया, जो स्वास्थ्य लाभ के अलावा आत्मविश्वास और निडरता को बढ़ावा देने में मदद (yoga benefits in hindi) करेगा। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एकपद धनुरासन और धनुरासन (Shilpa Shetty Yoga poses) करते हुए देखा जा सकता है।

शिल्पा करती हैं योग से दिन की शुरुआत

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने पोस्ट में लिखा, "चाहे हम पूरे दिन घर के अंदर रहें या काम के लिए बाहर निकलें, मास्क जरूर पहनें। काम करने की लिस्ट कभी समाप्त नहीं होती। यहां तक कि वर्क फ्रॉम होम और दो बच्चे के साथ एकदम व्यस्त रहने के बावजूद भी, योग (Yoga benefits) से दिन की शुरुआत करना मेरी प्राथमिकता है। कल से एकपद धनुरासन और धनुरासन (Dhanurasana Benefits in Hindi) शुरू हुआ।"

धनुरासन करने का सही तरीका

सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। हाथ पीछे करते हुए पैरों को पकड़ें। सांस भरते हुए सीने और पैरों को ऊपर उठाएं। इससे धनुषाकार के पोज में आप आते हैं। जितना हो सके अपनी एड़ियों को खींचने की कोशिश करें। सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं और फिर कुछ पल रुकने के बाद प्रक्रिया को दुहराएं।

धनुरासन के फायदे (Benefits of Dhanurasana)

इसके नियमित अभ्यास से तेजी से पेट की चर्बी कम होने लगती है। रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत बनती है। मन और मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है। आत्मविश्वास में इजाफा होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। तनाव से छुटकारा मिलता है। जोड़ों को मजबूत बनाने और श्वसन क्रिया सुधारने में फायदेमंद है। महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।

शिल्पा शेट्टी ने मांसपेशियों और पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बताए ये 3 योगासन

शिल्पा शेट्टी सिखा रही हैं पुल-अप्स का एडवांस स्टेज, ग्रिप और पीठ होगी मजबूत

इनपुट: (IANS)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source