Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Shehnaaz Gill Weight Loss: 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ने बिना एक्सरसाइज किए 6 महीने में इन 2 चीजों को खाकर घटाया 12 किलो वजन

Shehnaaz Gill Weight Loss:  ''बिग बॉस 13'' फेम कंटेस्टेंट शहनाज गिल इन दिनों गजब की खूबसूरत और स्लिम नजर आ रही हैं। आखिर उन्होंने वजन कम करने के लिए कौन से वेट लॉस टिप्स को फॉलो किया है, आइए जानते हैं... 

Shehnaaz Gill Weight Loss: 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ने बिना एक्सरसाइज किए 6 महीने में इन 2 चीजों को खाकर घटाया 12 किलो वजन
''बिग बॉस 13'' फेम कंटेस्टेंट शहनाज गिल का वेट लॉस टिप्स...© instagram/shehnaazgill

Written by Anshumala |Updated : January 17, 2021 3:42 PM IST

Shehnaaz Gill Weight Loss: ''बिग बॉस 13'' की चुलबुली और सबसे ज्यादा बातूनी कंटेस्टेंट (Bigg Boss 13 fame Shehnaaz Gill) और खुद को पंजाब की कटरीना कैफ मानने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill in Hindi) का पूरा लुक बदल गया है। बिग बॉस (Bigg Boss) शो में रहते हुए और शो खत्म होने के बाद शहनाज (Shehnaaz Gill Weight Loss Journey) सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस थीं। जब बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री हुई थी, तो शहनाज काफी बबली और हेल्दी थीं, लेकिन कुछ ही महीनों में उनके अंदर गजब का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। शहनाज ने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए 6 महीने जमकर मेहनत की। उनके अनुसार, उनके बढ़े हुए वजन को लेकर लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे। उसके बाद उन्होंने अपना वजन कम करने की ठान ली और सिर्फ 6 महीने के अंदर ही 12 किलो वजन घटाकर लोगों को हैरान कर दिया। आखिर शहनाज गिल ने ऐसा कौन सा वेट लॉस डायट प्लान (Shehnaaz Gill Weight loss diet plan) फॉलो किया, वजन कम करने के लिए उन्होंने कौन से स्ट्रिक्ट रूल्स को अपनाए, आइए जानते हैं।

शहनाज गिल का वेट लॉस डाइट टिप्स (Shehnaaz Gill Weight Loss in Hindi)

1 जब शहनाज ने अपना वजन कम करने की ठानी तो सबसे पहले उन्होंने जंक फूड्स से दूरी बना ली। अपने वजन घटाने की प्रक्रिया (Shehnaaz Gill Weight loss transformation) में वे जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, चॉकलेट, चिप्स, आइसक्रीम जैसी अनहेल्दी फूड्स को पूरी तरह से खाना बंद कर दिया।

2 शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए शहनाज ने मांसाहारी खाना भी बंद कर दिया था।

Also Read

More News

3 उनके अनुसार, यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको एक स्ट्रिक्ट डायट प्लान (Weight loss diet plan) को फॉलो करना ही होगा। यदि आप बाहर का खाना खाते हैं, तो उसे बंद करके घर का बना भोजन ही खाएं। अधिक तेल, मासले वाले भोजन की जगह कम तेल-मसालों में बना हुआ खाना खाएं, सलाद, फल, उबली हुई सब्जियों को अधिक शामिल करें।

4 हर दिन अलग-अलग चीजें खाने से बचें। इससे शरीर का फैट जल्दी कम नहीं होगा। अपने खाने में कैलोरी काउंट का ध्यान रखें। अधिक मात्रा में खाना ना खाएं। जब भूख लगे तो ही खाएं। यदि आप 3 रोटी खाते थे, तो वजन कम करने के दौरान 2 या 1 रोटी खाएं। एक बार में अधिक खाने से अच्छा है कि दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाएं।

5 किसी के लिए भी वजन कम करना आसान नहीं है। इसके लिए कई महीनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

6 वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि आप जिम जाकर वर्कआउट या एक्सरसाइज करें। इसके बिना भी आप घर पर वजन घटा सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान शहनाज गिल का वजन लगभग 67 किलो हो गया था। तब आप वर्कआउट के लिए बाहर भी नहीं जा सकते थे। शहनाज घर पर ही अपना वजन 6 महीने में 12 किलो कम करने में सफल रहीं। इसके लिए उन्होंने अपने डायट में बदलाव किया और अनहेल्दी, फैटी और हाई कैलोरी से भरपूर फूड्स का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अभिनेता फरदीन खान ने 6 महीने में किया 18 किलो वजन कम, कभी मोटापे के लिए हुए थे ट्रोल, जानें हेल्दी वेट लॉस के लिए क्या है सही तरीका

About the Author

... Read More