Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये प्राणायाम

शीलती प्राणायाम गर्मी से राहत दिलाने (Sheetali Pranayama in Summer) में काफी मशहूर है। इस प्राणायाम को करने से गर्मी दूर होने के साथ-साथ नींद भी काफी अच्छी आती है। इसके साथ ही थकान भी कम महसूस होता है।

गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये प्राणायाम
Practice sheetali pranayama, an ancient yogic breathing technique that cools the body and calms the mind. Perfect for combatting heat-induced stress and anxiety.

Written by Kishori Mishra |Published : May 15, 2020 11:14 AM IST

Sheetali Pranayama in Summer : गर्मी का सीजन आते ही लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कोई अपने घरों में एसी-कूलर लगवाता है, तो कोई घरों की सजावट इस तरह से करता है, जिससे गर्मी का एहसास कम हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से भी गर्मी दूर होती है? जी हां, कुछ ऐसे प्राणायाम होते हैं होते हैं, जिससे आप गर्मी को दूर भगा सकते हैं। आप ऐसे प्राणायाम को बहुत ही आसान तरीके से कर सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के बाद आप इस प्राणायाम को करें, इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे आपके शरीर में ठंडक का एहसास हो सकेगा हैं| इन प्राणायाम में एक है शीतली प्राणायाम (Sheetali Pranayama in Summer)।

शीलती प्राणायाम गर्मी से राहत दिलाने (Sheetali Pranayama in Summer) में काफी मशहूर है। इस प्राणायाम को करने से गर्मी दूर होने के साथ-साथ नींद भी काफी अच्छी आती है। इसके साथ ही थकान भी कम महसूस होता है। इसके साथ ही ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में भी यह प्राणायाम काफी मददगार होता है। शीतली प्राणायाम की सबसे खास बात ये है कि इसको करने से मानसिक और भावनात्मक उत्तेजना काफी कम होती है। इस प्राणायाम को रोजाना 10 मिनट करने से आपको कई लाभ होंगे।

शीतली प्राणायाम क्या है ? (What is Sheetali Pranayama)

शीतली प्राणायाम का संबंध शीतलता से है, जो हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ठंडा करने में हमारी मदद करता है। इस प्राणायाम को नियमित रूप से करने पर हमारा दिमाग और मन दोनों ही शांत रहता है। यदि आप रोजोना योग का अभ्यास करते हैं, तो इसे सबसे आखिरी में करें। इससे शारीरिक थकान और मानसिक तनाव दूर होगा। इस प्राणायाम से भरपूर ऑक्सीजन का भी निर्माण होता है।

Also Read

More News

कैसे करें शीतली प्राणायाम (How to do Sheetali Pranayama)

  • इस प्राणायाम को करने के लिए सबसे पहले चटाई बिछाकर फर्श पर बैठ जाएं।
  • शीतली प्राणायाम को आप किसी पद्मासन, सुखासन या अन्य किसी आसन में बैठकर भी कर सकते हैं।
  • अब अपनी जीभ को बाहर निकालकर एक नली के समान आकार बना लें।
  • जीभ द्वारा बनाई गई नली के जरिए सांस लेने की कोशिश करें।
  • हवा से पेट को पूरा भर लें।
  • अब जीभ को अंदर करते हुए मुंह बंद कर लें।
  • इसके बाद अपनी गर्दन को आगे की तरफ झुकाकर, अपने जबड़े के अगले भाग को छाती से लगाएं और थोड़ी देर के लिए सांस रोककर रखें।
  • फिर वापस से गर्दन को सीधा कर लें।
  • इसके बाद नाक से वायु को बाहर निकल दें।
  • कोशिश करें कि सांस बाहर निकालने का समय, सांस अंदर खीचने के समय से अधिक हो।
  • इस प्रक्रिया को आप रोजाना 30 से 40 बार कर सकते हैं।

शीतली प्राणायाम के अन्य लाभ (Benefits of Sheetali Pranayama)

  • शीतली प्राणायाम को नियमित रूप से करने से हमें दिमागी और शारीरिक रूप से ठंडक मिलती है।
  •  गहरी और चैन की नींद दिलाए।
  • शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए शीतली प्राणायाम किया जाता है।
  • मस्तिष्क में होने वाले उथल-पुथल को दूर कर दिमाग को कूल रखे। भावनात्मक उत्तेजना, मन की चंचलता कम करे।
  • गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखे।
  • ब्लड प्रेशर को कम करन में है मददगार।
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाए।
  • दिल के रोगों से बचाए।
  • भूख और प्यास को नियंत्रित करने के लिए भी ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

कैंसर और लिवर जैसी जानलेवा बीमारी के लिए रामबाण है काला लहसुन, जानें इसके और भी फायदे

उम्र के हिसाब से कराएं बच्चों को एक्सरसाइज, जानें किस उम्र में कौन सा व्यायाम है जरूरी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में शरीर को बनाएं हेल्दी और एनर्जेटिक, घर पर तैयार करें ये डिटॉक्स जूस

About the Author

... Read More