
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Expert Tips for weight loss after pregnancy: बच्चे का जन्म किसी भी महिला के लिए एक स्पेशल अनुभव है। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद अपना वजन कम करने और पहले की तरह फिट बनने के बारे में भी महिलाएं जरूर सोचती हैं। हेल्थ के लिहाज से भी प्रेगनेंसी के बाद वेट बहुत महत्वपूर्ण है हालांकि, आपकी यह वेट लॉस जर्नी (Post-delivery weight loss) आसान नहीं हो सकती है। डॉ. विद्या भट्ट (Dr. Vidya V Bhat, Medical Director, RadhaKrishna Multispeciality Hospital, Bengaluru,) कहती हैं कि, वेट लॉस के साथ-साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी हेल्थ ठीक रहे और आपको सही पोषण भी मिलता रहे।
आइए जानते हैं कि न्यूट्रिशन रिच डाइट और सही वेट लॉस प्लान के साथ किस तरह महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद तेजी से फिट बन सकती हैं और कर सकती है पहले की तरह फिट और एनर्जेटिक। (Tips for post partum weight loss in Hindi.)
यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका वजन अचानक से और कुछ ही दिनों में कम नहीं होगा। प्रेगनेंसी के 9 महीनों में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और आपके शरीर को इन बदलावों के साथ ताल-मेल बिठाने और एडजस्ट करने के लिए समय की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप अपने बहुत तेजी से वेट लॉस करने के लिए कोई मुश्किल एक्सरसाइज या स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करती हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान ही हो सकता है।
प्रेगनेंसी के बाद वेट लॉस के लिए (Preganacy ke baad weight loss) आप साबुत अनाज से भरपूर और संतुलित आहार (balanced diet rich in whole) खाएं। अनप्रोसेस्ड फूड्स ( unprocessed foods) को अपनी डाइट में अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें:
लीन प्रोटीन (Lean Proteins) के लिए आप चिकन, अंडे ( eggs) और बींस (beans) को शामिल करें। यह आपको देर तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और इससे आपको क्रेविंग्स भी कम होती है।
किनवा (quinoa), ब्राउन राइस ( brown rice) जैसे होल ग्रेन का सेवन करें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और रात में अच्छी नींद सोने में भीमदद होगी।
आप अपनी डाइट में एवोकाडो ( avocados), नट्स ( nuts) और ऑलिव ऑयल ( olive oil) जैसे हेल्दी फैट्स वाले फूड्स खाएं। ये हार्मोन्स के अंसतुलन को कम (aid in hormone regulation) करता है। साथ ही रिकवरी में मदद करता है।
विटामिंस (vitamins), मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) के लिए आप ताजे फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी (foods boost immunity) और आपको एनर्जी भी मिलेगी।
आप किसी भी तरह की क्रैश डाइट खाने से बचें, क्योंकि इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी(lead to nutrient deficiencies) हो सकती है। साथ ही थकान ( fatigue) और मूड स्विंग्स (mood swings) जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती है। यह नयी मांओं के लिए एक मुश्किल स्थिति हो सकती है क्योंकि, आपको अपने साथ-साथ अपने बच्चे का भी ध्यान रखना होता है।
आपकी नींद और स्ट्रेस लेवल आपके वेट लॉस पर असर डाल सकती हैं। क्योंकि, ये दोनों ही स्थितियां न्यू मदर्स की जिंदगी का हिस्सा हो सकती हैं। स्ट्रेस से शरीर में कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपने स्ट्रेस को बढ़ने से रोकने के लिए आप आराम करें और दिन में थोड़ी-थोड़ी देर की पॉवर नैप लेने की कोशिश करेँ। इससे आपको नींद पूरी करने में मदद होगी।
इसके साथ-साथ वॉक पर जाएं, डीप ब्रीदिंग करें और रिलैक्सेशन के लिए कुछ टेक्निक्स अपनाएं। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद होगी।