सालों पुरानी डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है शवासन और तड़ासन, जानें करने का तरीका और लाभ

योगा की पावर को वही व्यक्ति समझ सकता है जो इसे नियमित रूप से करता है और इसकी शक्ति उसने महसूस की हो। योग एक ऐसी चीज है जो न सिर्फ आपको शारीरिक रोगों से मुक्ति दिलाती है बल्कि आपको मानसिक शांति और सुकून भी देती है। जो लोग नियम के अनुसार योगा करते हैं उनसे बीमारियां कोसो दूर रहती हैं यदि आपको भी कोई शारीरिक समस्या है तो आपको दवाओं के बजाय योगासनों की ओर मुड़ना चाहिए। आज हम डायबिटीज से लेकर ब्रेस्ट कैंसर और हार्ट डिजीज तक के लिए ऐसे योगासन बता रहे हैं जो काफी लाभदायक माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये योगासन-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 7, 2020 12:51 PM IST

योगा की पावर को वही व्यक्ति समझ सकता है जो इसे नियमित रूप से करता है और इसकी शक्ति उसने महसूस की हो। योग एक ऐसी चीज है जो न सिर्फ आपको शारीरिक रोगों से मुक्ति दिलाती है बल्कि आपको मानसिक शांति और सुकून भी देती है। जो लोग नियम के अनुसार योगा करते हैं उनसे बीमारियां कोसो दूर रहती हैं यदि आपको भी कोई शारीरिक समस्या है तो आपको दवाओं के बजाय योगासनों की ओर मुड़ना चाहिए। आज हम डायबिटीज से लेकर ब्रेस्ट कैंसर और हार्ट डिजीज तक के लिए ऐसे योगासन बता रहे हैं जो काफी लाभदायक माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये योगासन-

डायबिटीज के लिए योगासन

1. ताड़ासन

- सबसे पहले सीधे खड़े हो और अपने दोनों हाथों को सीधा रखें

- अब अपनी एड़ियों को धीरे धीरे उठाएं

- अपने शरीर को ऊपर करते हुए हल्का सा तानें।

- अब ज्यादा खिंचाव के लिए अपने हाथों को फैलाएं। तड़ासन करना सबसे आसान और फायदेमंद है।

International Yoga Day-yoga for the elderly

2. शवासन

- रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए जमीन पर लेट जाएं

- अब अपने पैरों के बीच में गैप रखें

- अब सांस को अंदर बाहर करते हुए अपनी सांसों पर ध्यान दें

- अपने दिमाग और बॉडी को रिलेक्स करें

ब्रेस्ट कैंसर के लिए योगासन

1. अर्धमत्स्येन्द्रासन

- सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर बैठें और पैर एक दूसरे को स्पर्श करें।

- अपने बाएं पैर को उठाएं और दाएं कूल्हे पर रखते हुए बाईं एड़ी को नीचे रखें।

- अब, अपने दाहिने एड़ी को बाएं घुटने पर रखें।

- अपने दाहिने हाथ को पीछे और बाएं हाथ को दाहिने घुटने पर रखें।

- इस स्थिति में आने के बाद अपने ऊपरी शरीर को मोड़ें और अपनी रीढ़ को झुकाए बिना अपने दाईं ओर मुड़ें।

- अब कुछ सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें और फिर इसी स्थिति को दोहराएं।

Ardha-matsyendrasana for jaundice

2. वीरभद्रासन

- यह आसन बहुत आसान है। सबसे पहले सीधा खड़ा हों और फिर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।

- अब अपने दाहिने पैर को आगे की ओर करते हुए अपने पैरों को फैलाएं।

- अब इस स्थिति में आते हुए अपने दाहिने घुटने को मोड़कर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

- अपनी गर्दन को दाहिनी ओर थोड़ा मोड़ें।

- अब अपनी बाहों को जमीन के समानांतर लाते हुए अपने बाएं पैर को स्ट्रेच करें।

हार्ट डिजीज के लिए योगासन

1. अंजनेयासन (लो लेंज पोज़)

- दोनों हाथों को हथेलियों के सहारे रखते हुए लेट जाएं

- इस दौरान आपकी पोजीशन डॉग पोज में होनी चाहिए

- अब अपने बाएं पैर को पीछे खींचें ताकि आपके घुटने फर्श पर टिके रहें

- अपने हाथों को हिलाएं बिना अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं

- अब बाएं पैर के साथ इस स्थिति को फिर से दोहराएं

yoga for joint pain Virabhadrasana

2. वीरभद्रासन

- इस योगासन को करते हुए ताड़ासन की स्थिति में आ जाएं।

- अब अपने सीधे पैर को आगे करते हुए घुटने को थोड़ा मोड़ लें

- अब, बाएं पैर को बगल की ओर ले जाएं

- अपने हाथों को ऊपर की तरफ बढ़ाएं और अपने शरीर को फैलाएं।

- अब इस स्थिति में रुकें और दोहराएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source