Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Pole Dancing Benefits: फिट रहने के लिए दुबई में पोल डांस सीख रही हैं शमा सिकंदर, ये हैं पोल डांसिंग के कुछ फायदे

शमा सिकंदर ने कहा, "मैं फिटनेस और डासिंग की काफी शौकिन हूं। इन दोनों चीजों को जो भी मिलाता है, वो मेरी लीस्ट में आ जाता है। कुछ समय के लिए मेरे दिमाग में पोल डांसिंग (Pole Dancing Benefits in hindi) थी और मुझे इसे सीखने के लिए एक अच्छे कोच और टीम की जरूरत थी।"

Pole Dancing Benefits: फिट रहने के लिए दुबई में पोल डांस सीख रही हैं शमा सिकंदर, ये हैं पोल डांसिंग के कुछ फायदे
Pole Dancing Benefits: फिट रहने के लिए दुबई में पोल डांस सीख रही हैं शमा सिकंदर, ये हैं पोल डांसिंग के कुछ फायदे।© instagram/shamasikander

Written by Anshumala |Updated : December 20, 2020 11:37 PM IST

Pole Dancing Benefits: अभिनेत्री शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने फिट रहने के लिए एक मजेदार तरीका चुना है। वह दुबई में अपनी छुट्टी के दौरान पोल डांसिंग सीख रही हैं।अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोल डांस करते हुए एक वीडियो (Shama Sikander Pol Dance Video) पोस्ट किया। वीडियो को देखते ही उनके कई प्रसंशक 'हॉट' और 'अवसम' कर रहे हैं।

अभिनेत्री (Shama Sikander) ने कहा, "मैं फिटनेस और डासिंग की काफी शौकिन हूं। इन दोनों चीजों को जो भी मिलाता है, वो मेरी लीस्ट में आ जाता है। कुछ समय के लिए मेरे दिमाग में पोल डांसिंग (Pole Dancing Benefits) थी और मुझे इसे सीखने के लिए एक अच्छे कोच और टीम की जरूरत थी।"

Also Read

More News

उन्होंने कहा, "दुबई में काफी अच्छे कोच हैं और मैं इस मौके को जाने नहीं दे सकती। मैंने अभी ही शुरुआत की है, लेकिन मैं इसे बेहतरीन तरीके से करने को तैयार हूं। यह खूबसूरत है।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पोल डांसिंग के फायदे (Pole Dancing Benefits in Hindi)

  • पोल डांसिंग आपकी फिटनेस क्षमता और आपके नृत्य को निखारने का एक शानदार तरीका है। यह फिटनेस स्तर को बहुत अधिक चुनौती देता है। शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • इससे शरीर के पोश्चर में सुधार आता है। शरीर का ऊपरी हिस्सा सुडौल बनता है। शरीर की ताकत बढ़ती है। शरीर मजबूत होता है।
  • नियमित रूप से जो लोग पोल डांस करते हैं, उनमें एक घंटे में 200 से 450 कैलोरी बर्न होती है। इस तरह से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं।
  • सेक्स के प्रति रुचि कम होने पर भी आप पोल डांस करके यौन इच्छा को बढ़ा सकते हैं।
  • पोल डांसिंग मसल्स को स्ट्रेच करता है।
  • तनाव बढ़ने पर भी आप पोल डांस कर सकते हैं।

लॉकडाउन में एक्ट्रेस माहिका शर्मा पोल डांस करके खुद को रख रही हैं हेल्दी और फिट, जानें पोल डांस के फायदे

About the Author

... Read More