
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 2, 2022 11:51 AM IST
Shahrukh khan birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने बॉडी को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। किंग खान की डाइट और फिटनेस रुटीन एकदम नियम में होता है। सोमवार यानि कि 2 नंवबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है और आज वह 55 साल के हो गए हैं। लोग हैरान होते हैं कि इस उम्र में भी आखिर शाहरुख ने खुद को कैसे मेनटेन किया हुआ है। अगर आप भी शाहरुख की बॉडी को देखकर सप्राइज होते हैं तो आज हम आपको उनके फिटनेस रुटीन से लेकर उनकी डाइट तक सबकुछ बता रहे हैं।
बॉलीवुड के किंग खान की फिटनेस यूं ही नहीं बरकरार है, बल्कि वह इसके लिए कड़ी मेहनत कतरे हैं। 55 की उम्र में भी रोमासं के बादशाह शाहरुख रोज 100 पुशअप्स करते हैं। एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख ने खुद बताया था कि वे अपने एब्स मेंटेन करने के लिए हर दिन 100 पुशअप्स और 60 पुलअप्स करते हैं। वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन शेक लेना नहीं भूलते हैं।
शाहरुख सप्ताह में रोज नहीं बल्कि 5 दिन वर्कआउट करते हैं और 2 दिन बॉडी को आराम देते हैं। जब वह वर्कआउट करते हैं तो उसकी अवधि 1 घंटा 20 मिनट तक होती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि एक दिन में इतना वर्कआउट करना काफी होता है। उनके फिटनेस ट्रेनर प्रशांत उन्हें फंक्शनल और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ सस्पेंशन और वेट ट्रेनिंग भी कराते हैं। प्रशांत शाहरुख के लिए खास तरह के वाइब्रेटिंग डंबल्स भी लाए हैं उन्हें वह यूज़ करते हैं। उनकी बाकी ट्रेनिंग में पावरप्ले तकनीक और 10 मिनट का कार्डियो शामिल है। स्टमक क्रंचेज ऐसी चीज है जिसे वह हमेशा करते हैं। किसी वर्कआउट रुटीन को किंग खान 15 दिन या एक महीने से ज्यादा फॉलो नहीं करते हैं। यानि कि उनके ट्रेनर प्रशांत उनका वर्कआउट प्लान समय समय पर बदलते रहते हैं।
शाहरुख वर्कआउट करने के लिए पुरानी तकनीक का नहीं बल्कि नई टेक्नालॉजी का प्रयोग करते हैं। यही कारण है कि उनकी बॉडी एकदम एथलीट जैसी है। शाहरुख की सबसे अच्छी बात यह है कि उनके ट्रेनर जिस तरह से उन्हें गाइड करते हैं वह उसका बसूखी पालन करते हैं। शाहरुख हमेशा नई तकनीक का इस्तेमाल करने में रुची लेते हैं।
शाहरुख खान ऐसी चीजें खाते हैं जो उनकी बॉडी के लिए अच्छी हो। वे हमेशा हेल्दी और पोष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। उनकी डाइट में रिच प्रोटीन फूड, नॉन फैट मिल्क, स्किनलेस चिकन, फिश, अंडे आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट के लिए वह कच्ची सब्जियां खाना पसंद करते हैं। प्रत्येक दिन 2 से 3 लीटर पानी पीते हैं। वेजीटेबल जूस और वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन ड्रिंक पीना नहीं भूलते हैं। शाहरुख मीठे का सेवन कम ही करते हैं। वह मीठा खाने की बजाय फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। तली-भुनी चीजों से भी वे परहेज करते हैं। वह बाहर का खाना बहुत ही कम खाना पसंद करते हैं। पार्टी में भी वह कम ही खाते हैं। उनका मानना है कि डायट रूटीन को घर के साथ-साथ बाहर भी फॉलो करनी चाहिए।