Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Shah Rukh Khan Fitness Secrets: अभिनेता शाहरुख की एनर्जेटिक पर्सनालिटी और उनकी फिल्मों में डांस से लेकर स्टंट सीन्स देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। शाहरुख खान की बॉडी नेचुरली लीन बॉडी टाइप की है और ऐसे लोगों का मेटाबॉलिज्म काफी तेज होता है या ऐसे लोगों का वजन बहुत धीमी गति से बढ़ता है। वहीं, शाहरुख खुद को फिट रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल भी रखते हैं। शाहरुख के पर्सनल ट्रेनर प्रशांत सावंत ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख की फिटनेस के कई सीक्रेट्स भी बताए। आइए जानें शाहरुख की फिटनेस के ये राज क्या हैं।
प्रशांत सावंत ने बताया कि चूंक, शाहरुख को स्पोर्ट्स में रूचि है और वे हमेशा से एक्टिव लाइफस्टाइल (Shah Rukh Khan active lifestyle) जीते रहे हैं। इसीलिए, उन्हें अपने फिजिक्स पर काम करने में काफी आसानी होती है। शाहरुख खान की हेल्थ और फिटनेस को बढ़ाने में उनके स्पोर्ट्स बैकग्राउंड की वजह से काफी मदद हुई।
शाहरुख रोजाना कम से कम 45 मिनट तक वर्कआउट करते हैं। वे यह वर्कआउट ट्रेनर की देखरेख (working out with trainers) में ही करते हैं। शाहरुख के ट्रेनर के अनुसार, उन्हें जिम में पसीना बहाना अच्छा लगता है और वे खूब मेहनत करते हैं। वे तब तक वर्कआउट करते हैं जब तक कि पसीने (sweating after workout) से डूब ना जाएं।
बता दें कि अपने इतने लम्बे करियर में शाहरुख खान को कई बार चोट भी लगी है। इस समय में शाहरुख ने तेज रिकवरी के लिए अपने ट्रेनर की सभी बातें मानी और खुद को फिट बनाया। वहीं, लॉकडाउन के दौरान भी शाहरुख ने अपना वर्कआउट बंद नहीं किया।
प्रशांत सावंत ने इंटरव्यू में कहा कि, पठान फिल्म के लिए शाहरुख के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की हर तरफ चर्चा हुई। फिल्म के लिए बॉडी बनाने की शुरूआत साल 2018 में ही कर दी गयी थी। यहां तक कि लॉकडाउन के दौरान प्रशांत और शाहरुख वीडियो कॉल्स की मदद से कनेक्टेड रहे और शाहरुख ने अपने फिजिक पर काम किया।