... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 17, 2020 11:03 AM IST
Seeds for weight loss: वजन घटाने वाले बीज सीड्स | TheHealthSite Hindi
Weight Loss: वजन कम करने के लिए डाइट प्लान (Weight loss diet plan) के साथ-साथ एक्सरसाइज की भी जरूरत होती है. कई बार वेट लॉस डाइट प्लान और एक्सरसाइज से भी मोटापा कम नहीं होता है. पेट की चर्बी कम करने के लिए मेटबॉलिज्म तेज करने की जरूरत होती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या खाना चाहिए. पेट की चर्बी या बेली फैट को कम करने के लिए कुछ बीज बहुत मददगार होते हैं. हम यहां पर 5 ऐसे बीज के बारे में बता रहे हैं जो बेली फैट को कम करने में मददगार हैं.
पेट की चर्बी कम करने के लिए अलसी के बीज फायदेमंद होते हैं. अलसी के बीज में डाइटरी फाइबर पाया जाता है. अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है. बेली फैट कम करने के लिए प्रेगनेंसी के बाद अलसी के बीज जरूर खाना चाहिए. चिया सीड्स वेट लॉस ही नहीं ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद, जानें अन्य सीड्स जो दिमाग के लिए अच्छे होते हैं.
वजन घटाने के लिए चिया सीड्स लाभदायक होता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चिया सीड्स में हाई फाइबर होता है जो वेट लॉस को तेज करता है. सदा जवान रहने के लिए महिलाओं को ये 5 सीड्स खाने चाहिए.
कद्दू के बीज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. डेली डाइट में कद्दू के बीज शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. मेटाबालिज्म तेज करने के साथ कद्दू का बीज बेली फैट को कम करने में मदद करता है.
वजन घटाने के लिए तिल का सेवन भी किया जा सकता है. तिल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाता है और वजन कम करने में मदद करता है. वेट लॉस करने के लिए सुबह के समय पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स.
तेजी से वजन घटाने के लिए तुलसी के बीज का सेवन करना चाहिए. तुलसी के बीज पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं. तुलसी के बीज में एंटी ऑक्सिडेंट्स पाये जाते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है. पेट की चर्बी कम करने के लिए काली मिर्च का काढ़ा आजमाएं, एक महीने में बेली फैट कम हो जाएगा.