Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 4 कारणों से हर किसी के लिए जरूरी है एक्सरसाइज करना, जानें इसके पीछे साइंटिफिक फैक्ट्स

Science of Exercise: रोजाना थोड़ा सा भी एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। कैसे आइए जानते हैं।

इन 4 कारणों से हर किसी के लिए जरूरी है एक्सरसाइज करना, जानें इसके पीछे साइंटिफिक फैक्ट्स

Written by Pallavi Kumari |Published : July 18, 2022 10:54 AM IST

एक्सरसाइज के फायदे (benefits of exercise) कई हैं। ये शरीर के हर सिस्टम चाहे वो सर्कुलेटरी सिस्टम हो या फिर डाइजेस्टिव सिस्टम, ये इन सभी के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा एक्सरसाइज एक ऐसी गतिविधि है जिसका शरीर पर रेगुलर प्रभाव रहता है। जैसे कि ये आपके खान-पान को बेहतर बनाने के साथ स्किन की सेहत के लिए अच्छा है। इसके अलावा ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे बाल काले होते हैं। साथ ही ये मेटाबोलिज्म और बॉवेल मूवमेंट को भी सही रखता है जिससे शरीर अपनी गंदगी को सही से डिटॉक्स कर पाता है। लेकिन साइंस इसके पीछे कई और कारणों की भी बात करता है ।

एक्सरसाइज करने के पीछे साइंटिफिक फैक्ट्स-Science of Exercise

Public Health Report के अनुसार एक्सरसाइज शरीर के सभी कंपोजिशन को संतुलित रखने में मदद करता है। जब आप शारीरिक गतिविधि में संलग्न होते हैं, तो आप कैलोरी बर्न करते हैं, जिससे शरीर का पसीना बहता है और फैट बर्न होता है। इससे बॉडी में बॉडी मास और फैट का कंपोजिशन सही रहता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जो कि हार्ट, किडनी, लिवर और आंतों के काज को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा ये सांस की गतिविधियों को बेहतर बनाता है जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और पूरा रेस्पिरेटरी सिस्टम (respiratory system) यानी श्वसन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा नियमित व्यायाम कई स्वास्थ्य समस्याओं और चिंताओं को रोकने या प्रबंधित करने में मदद करता है, जिनमें शामिल हैं:

-स्ट्रोक

Also Read

More News

-मेटाबोलिक सिंड्रोम

-हाई ब्लड प्रेशर

-टाइप 2 डायबिटीज

-डिप्रेशनचिंता

-कई प्रकार के कैंसर

-गठिया

-यह संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है और अचानक होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम करता है।

एक्सरसाइज क्यों जरूरी है-Why exercise is important in hindi?

1. नहीं होती डायबिटीज और मोटापे जैसी लाइफस्टाइल डिजीज

डायबिटीज और मोटापे जैसे लाइफस्टाइल डिजीज में एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है जिससे, दिल की बीमारियां नहीं होती। इसके अलावा ये इंसुलिन के काम काज को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर पचाने में मदद करता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा रेगुलर एक्सरसाइज करने से फैट बर्न होता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।

2. फैट कंपोजिशन और मसल माल को संतुलित करता है

फैट कंपोजिशन और मसल मास को संतुलित करने में एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद है। ये शरीर में पानी और दूसरे पदार्थों को बैलेंस करता है। साथ ही खून के कंपोजिशन को भी बेहतर बनाता है और शरीर के ढांचे की अंदर और बाहर दोनों तरफ से टोनिंग करता है।

3. ऑक्सीडेटिव तनाव से बचें

ऑक्सीडेटिव तनावना सिर्फ स्किन को नुकसान पहुंचाती है बल्किन ये आपके ब्रेन को धीमे-धीामे स्लो कर देती है। इससे आपको अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियां हो सकती है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप ऑक्सीडेटिव तनाव से बचें और एक्सरसाइज इसे कम करता है। साथ ही शरीर के अंगों पर इसके प्रभावों को कम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. पॉजिटिव थिंकिंग बढ़ेगी

पॉजिटिव थिंकिंग शरीर के लिए ही नहीं बल्कि, मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। एक्सरसाइज माइंड डिटॉक्स करता है और पॉजिटिव थिंकिंग को बढ़ावा देता है। ये आपकी सोचने की शक्ति और याददाश्त बढ़ाता है। जिससे आप मेंटली और फिजिकली दोनों, तरह से फिट रहते हैं।

About the Author

... Read More