... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 12, 2021 1:21 PM IST
सात्विक तरीके से 1 महीने में कम की पेट की सारी चर्बी, पढ़ें कैसे आप भी पा सकते हैं गजब का बॉडी ट्रांसफोर्मेशन
जब भी बात वजन कम करने की आती है तो किसी भी व्यक्ति के मन में सबसे पहले ख्याल ये आता है कि जिम जाए और डाइट का खास ख्याल रखे। ज्यादातर ट्रेनर या न्यूट्रिशन वजन कम करने वाले व्यक्ति को लीन मीट और अंडे खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और वजन कम करने के लिए आपको प्रोटीन इनटेक को बेहतर बनाना जरूरी होता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको अंडे और लीन मीट खाना ही पड़ेगा। जी हां, एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले रणवीर इलाहाबादी ने सात्विक आहार को डाइट का हिस्सा बनाकर 1 महीने में पेट की चर्बी को कम किया है। उनके इस बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे उन्होंने पेट की चर्बी को कम करने का काम किया और बॉडी को ट्रांसफोर्म किया।
रणवीर के मुताबिक, सर्दियों में तला-भुना और शुगर से भरा खा-खाकर उनके शरीर पर फैट बढ़ गया था। जिसके ठीक बाद उन्होंने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन का प्लान बनाया। रणवीर ने पूरे एक महीने तक सात्विक आहार लिया और सप्ताह में 3 से 4 बार लिफ्टिंग और तो और मीट व अंडों को हाथ तक नहीं लगाया।
रणवीर, वर्कआउट के बाद प्रोटीन, कोको पाउडर, मुठ्ठी भर भीगे हुए नट्स, 3 केले और कुछ सूखे हुए अंजीर से बनी स्मूदी पीते हैं। रणवीर का कहना है कि उन्होंने इस पूरे महीने के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग लाइफस्टाइल फॉलो किया। इस प्लान में वह अपना पहला मील दोपहर 1 बजे औ रात का खाना 11 बजे खाते थ।
रणवीर का कहना है कि वह 2012 से वेट लिफ्टिंग कर रहे थे, जिस कारण से उनका बॉडी मसल्स मेमोरी इस शेप में आ पाया । उन्होंने कहा कि 2012 से 2018 तक उन्होंने मीट का सेवन किया लेकिन 2018 में आकर उन्होंने शाकाहार पूर्ण रूप से फॉलो करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मीट को छोड़ने के बारे में वह अक्सर परेशान रहा करते थे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं मसल्स लूज न हो जाए लेकिन आज वह अंडे तक को हाथ नहीं लगाते हैं।
तो कैसा लगा आपको सात्विक तरीके से वजन घटाना, अगर आप भी चाहते हैं वजन कम करना तो आप भी ये तरीका अपना सकते हैं।