सारा अली खान ने यूं किया अपना वजन कम, आप भी करें उनके वेट लॉस फॉर्मूले को फॉलो

सारा को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम था, जो ज्यादातर महिलाओं में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तन के दौरान होता है। कई बार इससे वजन काफी बढ़ जाता है। डॉक्टर से उन्होंने संपर्क किया और उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलने की ठान ली।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 19, 2019 1:59 PM IST

सारा अली खान जिस तरह से दुबली-पतली और फिट फिल्म ''केदारनाथ'' और ''सिंबा'' में नजर आई हैं, उतनी फिट वो पहले नहीं थीं। एक समय ऐसा भी था, जब स्लिम-ट्रिम दिखने वाली सारा एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। इस बीमारी के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसे लेकर वह काफी तनाव में रहती थीं। तब उनका वजन 96 किलो था।

सारा को थी यह बीमारी

सारा को पिज्जा खाना काफी पसंद था और वजन कम करने का उनका सफर आसान भी नहीं था। बढ़ती बीमारी को देख उन्होंने वजन कम करने का मन बना लिया। सारा को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम था, जो ज्यादातर महिलाओं में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तन के दौरान होता है। कई बार इससे वजन काफी बढ़ जाता है। डॉक्टर से उन्होंने संपर्क किया और उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलने की ठान ली। उन्होंने अपने खान-पान पर काबू किया। जिम में घंटों वर्कआउट किया और सिर्फ तीन महीनों में ही 30 किलो से भी ज्यादा वजन कम करके, अपनी जगह बॉलीवुड में  बना ली।

सारा का वेट लॉस फंडा

  • सारा अली खान के अनुसार, ‘वेट लॉस करने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है हेल्दी डाइट के साथ नियमित वर्कआउट । नियमित वर्कआउट करने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न हो जाता है। यदि आप जिम में एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते हैं, तो घर पर भी आसान तरीके के वर्कआउट करके अपने वजन को घटा सकते हैं।’
  • वर्कआउट के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेने से भी वजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि अपने डाइट में मिनरल्स, विटामिन्स, फाइबर जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे शरीर में फैट इकट्ठा नहीं होता और जमा फैट जल्दी बर्न हो जाता है।

स्पोर्ट्स एक्टिविटी को करें शामिल

सारा  ने अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपने प्लान में स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी शामिल किया। वह अक्सर अपने परिवार के साथ लगभग एक से दो घंटे रोज टेनिस खेला करती थीं। इससे भी वह खुद को एनर्जेटिक और फिट रखने में कामयाब हुईं। यदि आप लोग भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं, तो प्रतिदिन किसी न किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लें। इससे आपको कम समय में काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.