Sara Ali Khan Fitness Tips for Lockdown: लॉकडाउन में सारा अली खान कर रही हैं हूला हूपिंग और डांस, फैंन्स को कहा, हॉबिज़ को दे वक़्त, करें प्रैक्टिस, खुद को रखें हेल्दी एंड सेफ

‘लव आज कल 2020’ फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने फैंस को लॉकडाउन के दौरान बोर होने से बचने के लिए सलाह दी, कि अपने शौक या हॉबिज़ को दोबारा समय दें। इस तरह अपनी हॉबिज़ को समय देने से क्वारंटाइन के दौरान समय अच्छे से कटेगा और दिन भी अच्छा गुज़रेगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2020 2:03 PM IST

Sara Ali Khan Fitness Tips: कोरोनावायरस से सुरक्षा के लिए लॉकडाउन में जहां सारे लोग अपने घरों में बंद हैं। वहीं, सेलिब्रिटीज़ और फिल्म स्टार्स का भी हाल यही है। सब अपने-अपने तरीके से लॉकडाउन और होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं और खुद को बिज़ी रख रहे हैं।

‘लव आज कल 2020’ फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने फैंस को लॉकडाउन के दौरान बोर होने से बचने के लिए कुछ टिप्स दी हैं। जैसा कि इन दिनों लोग घर से ही काम कर रहे हैं। इसीलिए, वीकेंड में मौज-मस्ती और फन एक्टिविटीज़ अब पूरी तरह से बंद -सी हो गयी है। कई लोग इसीलिए, संडें के बाद सोमवार को ऑफिस का काम शुरु करने में परेशानी महसूस करते हैं। उन्हें, बोरियत और निराशा सी महसूस होती है।

ऐसे लोगों के लिए सारा अली खान ने एक फिटनेस टिप  (Sara Ali Khan Fitness Tips in hindi) दी है। उन्होंने अपने फैन्स का मूड रिफ्रेश करने के लिए एक पुराना वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज़ पर शेयर किया है। इस वीडियो में सारा डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। अपनी पोस्ट के  कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस को तुकबंदी यानि राइम्स में कुछ टिप्स दीं। (Ways to stay engaged during lockdown)

ऐसे दिया सारा ने मंडे मोटिवेशन मैसेज (Sara Ali Khan Fitness Tips):

'मंडे मोटिवेशन .. सारा'ज़ सजेशन्स' इन शब्दों के साथ अपनी पोस्ट शुरु करते हुए सारा ने सलाह दी, कि अपने शौक या हॉबिज़ को दोबारा समय दें। कुछ पुराने एडिशन्स को फिर से देखें। अपनी स्किल्स को पॉलिश करने के लिए प्रैक्टिस या रियाज़ और ट्रेनिंग लें, और उसे बार-बार दोहराएं।  इसका फायदा ज़रूर मिलेगा। सभी का नतीजा मिलेगा। सारा ने आगे लिखा कि इस तरह अपनी हॉबिज़ को समय देने से क्वारंटाइन के दौरान समय अच्छे से कटेगा और दिन भी अच्छा गुज़रेगा।

mandira bedi fitness: क्या आपने देखा मंदिरा बेदी का लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो?, जानें कैसे फिट रहती हैं 47 साल की उम्र में यह अभिनेत्री

लॉकडाउन में सारा अली खान कर रही हैं हूला हूपिंग

24 वर्षीय इस अभिनेत्री के फैंस को यह अंदाज़ बहुत पसंद आया। सभी ने अपने-अपने तरीके से इस मोटिवेशनल मैसेज पर अपना फीडबैक दिया। तो वहीं, क्वांरटाइन के समय में सारा खुद को फिट और हैप्पी रखने के लिए हूला हूपिंग (Hula Hooping) करती नज़र आयीं। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

Exercising in Old Age: 80 वर्ष की उम्र में मिलिंद सोमन की मदर कर रही हैं बहू अंकिता कोंवर संग वर्कआउट, जानें सीनियर सिटीज़न्स के लिए एक्सरसाइज़ करने के लिए 3 हेल्दी फायदे

Tips To Boost Immunity: कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए बढ़ाएं इम्यूनिटी, आज़माएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

Healthy Eating: जब हो कुछ क्रंची और चटपटा खाने का मन, तो शिल्पा शेट्टी की तरह मिनटों में बनाएं यह हेल्दी चिप्स, पढ़ें स्वीट पोटैटो चिप्स रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source