Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diya Mirza Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेसवूमेन दिया मिर्ज़ा एक ब्यूटी क्वीन होने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली सेलिब्रिटी के तौर पर जानी जाती हैं। इसके अलावा, उनकी हेल्दी स्किन और फिटनेस (Dia Mirza Fitness) भी लोगों को उनका कायल बनाती है। दिया मिर्ज़ा इन दिनों अपनी शादी ( Dia Mirza Wedding) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। दिया मिर्ज़ा ने हाल ही में वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) से दूसरी शादी की है। तलाक के बाद दूसरी शादी कर रही दिया मिर्ज़ा के कपड़ों, उनके मेकअप और उनके सादगी भरे शादी के फंक्शन के काफी चर्चे हुए। लोगों ने दिया और उनके पति को खूब आशीर्वाद दिया और उम्मीद की कि ये दोनों अपनी शादीशुदा ज़िदंगी में खुश रहेंगे।
View this post on Instagram
दिया मिर्ज़ा अपनी फिटनेस रूटीन और नयी एक्सरसाइजेस ट्राई करने के लिए अपने फैंस को हमेशा से प्रेरित करती रही हैं। वह, अक्सर लोगों को ट्रेकिंग करते करते या साइकिल चलाते दिख जाती हैं।
View this post on Instagram
फिल्मों में बहुत सिलेक्टेड रोल्स करने वाली दिया अपने किरदारों के प्रति भी बहुत सजग रहती हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' (Sanju) बॉलीवुड के बाबा यानि संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बायोपिक फिल्म है। संजय दत्त की ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाती इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिटनेस और लुक्स की जहां ओर चर्चा हुई, वहीं इस फिल्म में संजय दत्त की पत्नि मान्यता (Manyata) की भूमिका में नज़र आयी थीें ब्यूटीफुल और फिट दिया मिर्ज़ा।
https://www.instagram.com/p/BjPLwynhrOA/?taken-by=diamirzaofficial
दिया मिर्ज़ा का शानदार व्यक्तित्व और फिटनेस उनकी सबसे बड़ी खासियत है। वह काफी फिट हैं और अपनी खूबसूरती और फिटनेस का ध्यान रखने के लिए काफी मेहनत भी करती हैं! वह फंक्शनल ट्रेनिंग (Functional Training) लेती हैं। यह वर्कआउट का एक प्रकार है जो आपके शरीर को रूटीन एक्टिविटीज़ के लिए तैयार करता है। यह आपकी रोज़मर्रा की एक्टिविटीज़ को आसान बनाती है, यह आपकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ाती है! यह जोड़ों के दर्द को कम करता है और आपके शरीर का पॉश्चर भी सुधारता है। इसके साथ ही दिया नियमित योगासनों का भी अभ्यास करती हैं ।
View this post on Instagram
पूरे शरीर की एक्सरसाइज़ हो जाती हैं। दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पाइलेट्स (Pilates) की मदद से ही खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं। पिलाटे ट्रेनिंग में फोकस आपकी कोर स्ट्रेंथ पर होता है और पूरे शरीर की ट्रेनिंग होती है। इसके साथ ही साथ यह आपके शरीर की ताकत और लचीलापन भी बढ़ाता है, मसल्स के विकास को संतुलित करता है, पोस्चर सुधारता है और शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है! वहीं, प्लैंक्स से बॉडी का बैलेंस सुधरता है।
View this post on Instagram
कुछ समय पहले दिया ने कलरीपायट्टु (Kalaripayattu) करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। दक्षिण भारत की यह कला फिटनेस, अलर्टनेस और बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाने का काम करती है।
View this post on Instagram
चित्र/वीडियो स्रोत: Instagram/ @diamirzaofficial