Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

समांथा ने बतायी अपनी मेटाबॉलिक एज, जानें आपकी फिटनेस के बारे में क्या बताती है Metabolic Age

समांथा ने सोशल मीडिया पर अपने वजन और मेटाबोलिक एज के बारे में खुलासा किया।

समांथा ने बतायी अपनी मेटाबॉलिक एज, जानें आपकी फिटनेस के बारे में क्या बताती है Metabolic Age

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 22, 2024 7:31 PM IST

Samantha Ruth Prabhu Fitness: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बॉडी वेट के बारे में बात की। समांथा ने सोशल मीडिया पर अपने वजन और मेटाबोलिक एज के बारे में खुलासा किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए समांथा ने अपनी मेटाबॉलिक एज बतायी। इस तस्वीर में समांथा को समुद्र किनारे वर्कआउट करते दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ समांथा ने एक पेपर शेयर किया है जिसमें उनका वजन और मेटाबॉलिक रेट लिखी हुई है।

समांथा की पोस्ट से पता चलता है कि उनका वजन 50.1 किलोग्राम है। फैट परसेंटेज 24, फैट मास 12 किलोग्राम, मसल्स मास 35.9 किलोग्राम और मेटाबोलिक एज 23 है।

मेटाबॉलिक एज क्या होती है?

फिटनेस इंडस्ट्री में कुछ समय पहले ही मेटाबॉलिक एज शब्द प्रचलन में आया है। बॉडी मास इंडेक्स (body mass index) और बॉडी मेटाबॉलिक रेट  (BMI) रेट की मदद से आपकी हेल्थ के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं। बॉडी मेटाबॉलिक रेट अलग-अलग आधार पर तय की जाती है। वहीं, मेटाबॉलिक एज पर अभी भी कई तरह की स्टडीज की जा रही हैं।

Also Read

More News

मेटाबॉलिक एज कैसे नापी जाती है

लोगों की उम्र जितने वर्ष की होती है उसी संख्या के साथ आपकी हेल्थ से जुड़े आंकड़ों को कैल्कुलेट किया जाता है। मेटाबॉलिक एज पता करने के लिए आपकी ही उम्र के अन्य लोगों की हेल्थ और आपकी हेल्थ की तुलना की जाती है।

अगर आपके फिटनेस एक्सपर्ट्स की तरफ से आपकी मेटाबॉलिक एज आपकी असली उम्र के बराबर बतायी जाती है तो इसका अर्थ है कि आप अपने आयुवर्ग के अन्य लोगों की तरह ही हेल्दी, अनहेल्दी या फिट हैं। लेकिन, अगर आपकी मेटाबॉलिक एज आपकी उम्र से काफी कम बतायी जाती है तो यह एक अच्छी बात है क्योंकि, इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी असली उम्र की तुलना में अधिक हेल्दी और फिट हैं।

जबकि, अगर मेटाबॉलिक एज अधिक है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज जैसी आदतों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

सामंथा की बायोलॉजिकल उम्र है 36 साल

अपनी फिटनेस से अपनी खास पहचान बनानेवाली समांथा रूथ प्रभु की असली उम्र 36साल है। जबकि, उनकी  मेटाबोलिक एज 23 है। इसका अर्थ है कि समांथा अपनी उम्र के अनुसार काफी हेल्दी हैं। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हेें एक आटो-इ्म्यून बीमारी है और इसका इलाज भी लम्बे समय से चल रहा है। समांथा को मायोसाइटिस  नाम की बीमारी है। इस बीमारी, ट्रीटमेंट, अपने काम और बिजी शेड्यूल के बीच समांथा खुद को फिट और हेल्दी रखने के कड़ी मेहनत करती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसा है समांथा की वर्कआउट रूटीन

  • अभिनेत्री रोजाना एक्सरसाइज करती हैं और अपने वर्कआउट रूटीन का काफी ख्याल भी रखती हैं।
  • सामंथा अक्सर इंटेस वर्कआउट करती हैं। उन्हें वर्कआउट में एक्सपेरिमेंट्स करना पसंद है।
  • वह बिना मशीनों के कसरत करना पसंद करती हैं।

समांथा की डाइट

  • समांथा प्रोटीन अधिक मात्रा में लेती हैं।
  • अभिनेत्री हर हाल में अपना खाना समय पर खाती हैं। वह कभी भी मील स्किप करना पसंद नहीं करतीं।
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हेल्दी और फिलिंग फूड खाती हैं समांथा।