... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 18, 2020 4:13 PM IST
फलों का जूस- फलों का जूस भला किसे पसंद नहीं होगा? क्योंकि फलों में तमाम तरह के विटामिंस और पोषक तत्व होते हैं जो हमें शरीर को एनर्जी देने के साथ ही रोगों से भी बचाते हैं। दस्त में फलों का जूस किया जा सकता है। इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
Strawberry Tea : स्ट्रॉबेरी बच्चों से लेकर बुजुर्गों को काफी पसंद होता है, यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। अधिकतर लोग स्ट्रॉबेरी को आइसक्रीम, ओट्स और शेक के साथ लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी की चाय का सेवन किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस चाय के बारे में बताएंगे, यह चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी चाय बनाने का क्या तरीका है और इसके क्या फायदे (Strawberry Tea) हैं-
ताजी स्ट्रॉबेरी - आधा कप (कटी हुई)
स्ट्रॉबेरी के पत्ते - करीब 1 कप
पानी - करीब 3 कप
शहद - 2 चम्मच
आप सबसे पहले एक पैन में स्ट्रॉबेरी सॉस लें। अब इसमें तीन कप पानी डालें और करीब 3 से 4 मिनट्स तक इसे अच्छी तरह पकाएं। जब यह आधा रह जाए, तो एक गिलास में छाल लें और गर्मा गर्म चाय (Strawberry Tea) पिएं।
सबसे पहले एक पैन लें। इसमें 3 कप पानी और स्ट्रॉबेरी की पत्तियों को डालें। करीब 10 मिनट तक इसे अच्छे से उबालें। अब इस पानी को एक गिलास में छाल लें और इसमें शहद मिलाकर पिएं।