Rujuta Diwekar Weight Loss Tips: हेल्दी वेट लॉस के लिए रुजुता दिवेकर ने बताया 3-3 का फॉर्मूला, जानें कैसे काम करता है यह तरीका

सेलिब्रिटी डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि क्यों बहुत कोशिशों के बावजूद कई लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते। कहां होती है उनसे चूक ।(Rujuta Diwekar Weight Loss Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2021 9:17 PM IST

Rujuta Diwekar Weight Loss Tips: वेट लॉस आज फिट बनने के लिए सबसे ज़रूरी गोल्स में से एक है। क्योंकि महामारी के दौरान मोटापा और लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ में काफी बढ़ोतरी हुई है। इन सभी बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स सबसे पहले वजन बढ़ने से रोकने और नियंत्रित करने की सलाह देते हैं। लेकिन वेट लॉस करने के चक्कर में लोग कई बार ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जो किसी और के लिए कारगर साबित हुए हों। लेकिन, जैसा कि हर किसी का शरीर अलग होता है। ऐसे में ज़रूरी नहीं किसी और की वेट लॉस टिप आपके भी काम आ ही जाए।

देखादेखी किसी और की डायट या फिटनेस प्लान फॉलो करने की बजाय आपको अपने शरीर को समझकर ही वेट लॉस गोल सेट करना चाहिए। यह सुझाव है करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी सेलिब्रिटीज़ की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का। रुजुता ने हाल में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि क्यों बहुत कोशिशों के बावजूद कई लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते। कहां होती है उनसे चूक ।(Rujuta Diwekar Weight Loss Tips in Hindi.)

झटपट रिज़ल्टस की उम्मीद

वेट लॉस करने के लिए रुजुता दिवेकर की टिप यही है कि कभी भी वेट लॉस के लिए जल्दबाजी ना करें। उन्होंने कहा कि जब लोग वेट कम करने की कोशिश करते हैं तो वे कुछ दिनों और कुछ हफ्तों में वजन कम कर लेना चाहते हैं। लेकिन, लोगों को फास्ट वेट लॉस की बजाय सस्टेनेबिलिटी के बारे में सोचना चाहिए। अक्सर, जल्द वेट लॉस के लिए लोग सोशल मीडिया या लोगों की सुनी-सुनायी बातों और नुस्खों पर भरोसा कर लेते हैं और उनके ही तरीके आज़माने लगते हैं। पर ये तरीके नुकसानदायक हो सकते हैं। इसीलिए, झटपट वजन कम करने की बजाय हेल्दी तरीके से और धीरे-धीरे कम करें।

ग़लत वेट लॉस डायट ना चुनें

एक और वेट लॉस मिस्टेक जो लोग अक्सर करते हैं वह वेट लॉस डायट को ग़लत तरीके से तैयार करना। आमतौर पर डायट प्लान बनाते समय उसे कैलोरीज़, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट में बांटा जाता है और उसी हिसाब से व्यक्ति को खाने की सलाह दी जाती है। रुजुता के अनुसार, यह तरीका ग़लत है क्योंकि, वेट लॉस के लिए एक हेल्दी और हैप्पी डायट की ज़रूरत होती है। इसका मतलब है कि आप अपनी डायट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जिन्हें खाना आप पसंद करते हों, जो मौसम के अनुसार उपलब्ध हों और आपके पारम्परिक और स्थानीय भोजन का हिस्सा हों।

 इंटरमिटेंट फास्टिंग सबके लिए नहीं है सही

एक बड़ी वेट लॉस मिस्टेक (Weight Loss Mistakes) और है जिसके बारे में रुजुता ने बताया वह है  इंटरमिटेंट फास्टिंग  (intermittent fasting) जैसे पुराने तरीकों को हेल्दी मानकर इनपर भरोसा करना। इसे भारत में किए जाने वाले व्रत और उपवास का पर्याय मानकर लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस के लिए असरदार है। लेकिन, इसे रुजुता सही नहीं मानती। उनका तर्क है कि जब लोग व्रत करते हैं तो वह सप्ताह में एक या 2 दिन का होता है। ऐसे में शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति भी हो जाती थी और व्रत वाले दिन पाचन तंत्र को आराम भी मिल जाता था। लेकिन, इंटरमिटेंट फास्टिंग में लोग कई-कई दिनों तक भूख रह रहे हैं,जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

हेल्दी वेट लॉस के लिए ये 3 बातें भी हैं अहम

  • अपने इस वीडियो में रुजुता ने कहा कि अगर सालभर में आप अपने वजन का 10 फीसदी हिस्सा कम कर लेते हैं तो वह एक हेल्दी वेट लॉस का संकेत है।
  • पैकेटबंद चीज़ों के सेवन से बचें। नाश्ता, लंच और डिनर घर में पारम्परिक तरीके से पकाएं और उसी तरीके से खाएं जैसे भारत में इनका सेवन किया जाता रहा है।
  • एक्टिव रहें और वेट लॉस के लिए एक्सरसाइजेस करते रहें। (Tips For Healthy Weight Loss)

Healthy Summer Lunch Recipe: गर्मियों में कमज़ोरी और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए काम आएंगी रूजुता दिवेकर की ये डायट टिप्स, पढ़ें यह हेल्दी लंच रेसिपी

Health Tips For Long Life: 50 की उम्र के बाद भी नहीं होना चाहते बूढ़े, तो मानें हॉर्वर्ड एक्सपर्ट्स की ये 5 हेल्थ टिप्स, उम्र भी होगी लम्बी

Ayurvedic Hair Care in Monsoon: रुजुता दिवेकर ने बतायीं मॉनसून में ड्राई और फ्रिज़ी बालों को मैनेज करने की ट्रिक्स, ज़रूर ट्राई करें ये आयुर्वेदिक नुस्खा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.