Rujuta Diwekar Weight Loss: रुजुता दिवेकर ने कहा डायट और एक्सरसाइज के अलावा ये 3 चीज़ें भी वेट लॉस के लिए ज़रूरी

रुजुता दिवेकर ने बताया कि वेट लॉस की कोशिश करते समय आराम और नींद की भी अहम भूमिका होती है और लोग इसी महत्वपूर्ण बात पर ध्यान नहीं देते। आइए जानें क्यों है यह महत्वपूर्ण। ((Rujuta Diwekar Weight Loss Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 1, 2021 9:38 PM IST

Rujuta Diwekar Weight Loss: वेट लॉस अगर हेल्दी तरीके से किया जाए तो यह सेहत के लिए सबसे फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि, तेज़ी से वेट लॉस करने के लिए लोग अनहेल्दी तरीके अपनाते हैं और इस तरह से उनकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, वेट लॉस से जुडी कई ग़लतियों के चलते कई बार सही डायट और एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करने के बाद भी लोगों का वजन कम नहीं हो पाता। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रुजुता दिवेकर ऐसे लोगों के लिए कुछ खास टिप्स दे रही हैं। (Rujuta Diwekar Weight Loss in Hindi)

अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रुजुता दिवेकर ने बताया कि वेट लॉस की कोशिश करते सम आराम और नींद की भी अहम भूमिका होती है और लोग इसी महत्वपूर्ण बात पर ध्यान नहीं देते।  हेल्दी वेट लॉस के लिए रुजुता दिवेकर ने 3 और टिप्स दिए जो हैं, स्लीप, रिकवरी और रेस्ट (Role of rest, recovery and sleep in weight loss) आइए जानें कैसे हैं ये तीनों महत्वपूर्ण।

वेट लॉस के लिए रुजुता दिवेकर ने सुझाए रेस्ट, रिकवरी और स्लीप के टिप्स

आराम (Rest) करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • विश्राम या आराम करते समय अपने बॉडी पोस्चर का ध्यान रखें।
  • एक्टिव रेस्ट करें
  • 30 मिनट के आराम के बाद 3 मिनट टहलें।

रिकवरी (Recovery)

  • रुजुता दिवेकर ने सलाह दी कि दोपहर में 20-30 मिनट की नींद लें। ( Afternoon nap)
  • ढेर सारा पानी पीएं और अच्छी डायट लें।
  • चाय, कॉफी, अल्कोहल जैसे उत्तेजना बढ़ानेवाले फूड्स से परहेज करें। दिन में 2-3 कप से अधिक चाय या कॉफी पीएं।

वेट लॉस के अलावा अच्छी नींद लेने के और भी हैं फायदे (Importance of Sleep in Weight Loss Process)

  • हार्मोन्स का संतुलन बनता है।
  • इंसुलिन रेग्यूलेट होता है।

अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए टिप्स

  • अच्छी नींद के लिए बिस्तर पर मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें।
  • सोने और उठने का टाइम फिक्स करें।
  • सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर पीएं।
  • दोपहर में 20-30 मिनट से अधिक ना सोएं। इससे, रात में नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source