... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 20, 2021 8:01 AM IST
Image credits by: सुबह कम और रात को क्यों होता है शरीर का वजन ज्यादा? रुजुता ने बताया क्यों फैट भी है 'फिट'
वे लोग, जो ये सोच रहे हैं कि कोरोना काल खत्म हो गया तो आपके लिए ये बहुत बड़ी भूल साबित हो सकती है। महामारी के इस दौर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने घर पर रहकर अपना वजन बढ़ाया है, जिसको अब कम करना हर किसी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वजन कम करने के लिए हेल्दी भोजन करना और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज करने से बात नहीं बनेगी। कुछ सरल तरकीबें ऐसी भी हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वजन के बारे में 3 जरूरी बातें बताई हैं, जो निश्चित रूप से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
इस वीडियो में रुजुता अपने फॉलोअर से ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि कैसे शरीर के वजन को अक्सर फिटनेस लेवल और शरीर पर जमा फैट को गलत माना जाता है। उन्होंने ऐसे तीन महत्वपूर्ण फैक्ट सबके सामने रखे हैं, जो शरीर के वजन से परेशान लोगों को जरूर जाननी चाहिए।
अक्सर बॉडीवेट यानी शरीर से वजन को फिटनेस लेवल से जोड़ कर देखा जाता है और बहुत से लोग अपने शरीर पर चढ़ी फैट को फुल फिटनेस लेवल से जोड़ कर देखते हैं, जो काफी भ्रामक होता है। रुजुता के मुताबिक, अगर आप वेट स्केल पर अपने वेट को कम होता हुआ नहीं पाते हैं तो आपको बिल्कुल भी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि शरीर की संरचना में बदलाव पूरी तरह से शरीर के वजन पर निर्भर नहीं करता है।
रुजुता के मुताबिक, शरीर का भार आपकी मांसपेशियों के वजन, शरीर में फैट, हड्डी और पानी की मात्रा से बना होता है। इस प्रकार, जब आप अपना वजन तोलते हैं वह आपके फिटनेस लेवल या मोटापे को सही तौर पर परिभाषित नहीं करता है।
किसी भी इंसानी शरीर में एक दिन के भीतर कुछ ग्राम से लेकर किलोग्राम तक का अंतर आना वजन में बिल्कुल सामान्य माना जाता है। वजन में आने वाला ये उतार-चढ़ाव आपके शरीर में पानी की मात्रा में बदलाव और रात के वक्त पिएं गए तरल पदार्थ की मात्रा के कारण भी हो सकता है। इस बदलाव को प्रभावित करने वाले अन्य कारकों में पसीना, सांस लेना, पेशाब, खाने का समय और मल त्याग भी शामिल है। इसलिए सुबह आपके शरीर का वजन रात के समय की तुलना में थोड़ा कम होता है।
एक्सपर्ट की मानें तो कोई भी व्यक्ति अपने शरीर के वजन की परवाह किए बिना फिट और हेल्दी रह सकता है फिर चाहे उसका वेट कुछ भी हो। बस आपको हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना है। आप दिन में कुछ शारीरिक गतिविधियां करते हों और आपके पास काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा होनी चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर आप हेल्दी और संतुलित जीवन जी सकते हैं। शरीर के वजन में उतार-चढ़ाव होना सामान्य है, लेकिन बहुत ज्यादा वजन बढ़ना या फिर कम होना चिंता का विषय है और आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.