Benefits of eating Breakfast: रूजुता दिवेकर टिप, सुबह ज़रूर करें नाश्ता, जानें ब्रेकफास्ट करने के 5 हेल्दी फायदे

सेलिब्रिटी न्यूट्रशनिस्ट और डायटिशन  रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Tips) फिट रहने के लिए ब्रेकफास्ट स्किप (Skipping breakfast)  ना करने की सलाह देती हैं।  रूजुता दिवेकर का मानना है घर में बना गर्मा-गर्म नाश्ता खाना  (Benefits of eating Breakfast in hindi) सेहत के लिए बहुत अच्छा है।  उनके मुताबिक सदियों से घर-घर में बनने वाले पारम्परिक नाश्ते खाना हेल्दी इटिंग से जुड़ा एक अच्छा फैसला है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 27, 2020 12:30 PM IST

Benefits of eating Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट शरीर का ना केवल पोषण करता है। बल्कि, यह दिनभर के लिए आवश्यक शक्ति और ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसीलिए, सेलिब्रिटी न्यूट्रशनिस्ट और डायटिशन  रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Tips) फिट रहने के लिए ब्रेकफास्ट स्किप (Skipping breakfast)  ना करने की सलाह देती हैं।  रूजुता दिवेकर का मानना है घर में बना गर्मा-गर्म नाश्ता खाना  (Benefits of eating Breakfast in hindi) सेहत के लिए बहुत अच्छा है।  उनके मुताबिक सदियों से घर-घर में बनने वाले पारम्परिक नाश्ते खाना हेल्दी इटिंग से जुड़ा एक अच्छा फैसला है।

ब्रेकफास्ट करने के फायदे (Benefits of eating Breakfast):

पोषण:

रूजुता दिवेकर का कहना है कि अगर, कोई व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत  घर से बने नाश्ते से करता है। तो, इससे उन्हें अच्छे पोषक तत्व मिलते हैं। फाइबर, विटामिन सी और प्रोटीन जैसे न्यूट्रिशन्स दिन की अच्छी शुरुआत में मदद करते हैं और शरीर को ताकत दिलाते हैं।

Kareena Kapoor fitness: करीना कपूर खान सुबह सबसे पहले पीती हैं नींबू पानी, जानें बेबो के फिटनेस सीक्रेट्स

सिर दर्द और एसिडिटी से बचाव:

नाश्ता करने का एक अच्छा फायदा है कि एसिडिटी होने से रोकने में मदद। जैसा कि , रात के भोजन के बाद लगभग 8-10 घंटे का गैप होता है। अगर, सुबह हम नाश्ता नहीं करते तो, यह गैप और बढ़ जाता है। इतने लम्बे समय तक भूखे रहने और पेट खाली रहने से एसिडिटी होने लगती है। जिससे, सिर दर्द और कमज़ोरी भी महसूस होती है। जबकि, सुबह नाश्ता करके घर से निकलने से इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है।

ओवर इटिंग से बचाए :

अगर, सुबह आपका पेट भरा होगा और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे तो, आपको क्रेविंग्स कम होंगी और अनहेल्दी या ओवर इटिंग से बचना आसान होगा।

Healthy Tip: रूजुता दिवेकर इन 4 कारणों से देती हैं ज़मीन पर बैठकर खाने की सलाह

एडिक्शन कम होता है:

पोषक तत्वों की मदद से चाय, कॉफी, सिगरेट और चॉकलेट जैसी चीज़ों के सेवन की इच्छा कम होती है। जिससे, इनके एडिक्शन या नशे से बचने में सहायता होती है।

Side Effects of Addiction: नशा या एडिक्शन से आपकी सेहत में होते हैं ये 4 बड़े बदलाव

हेल्दी गट :

हेल्दी नाश्ता खाने से गट में गुड बैक्टेरिया की तादाद बढ़ती है। जिससे, पाचन और शरीर के पोषण की प्रक्रियाओं में सुधार होता है।

Post Lunch Nap: दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर ज़रूर सोएं, जानें रूजुता दिवेकर से लंच के बाद पॉवर नैप के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source