रुबीना दिलैक का कोरोना से ठीक होने के बाद बढ़ गया था 7 किलो वजन, यूं किया रुबीना ने अपना वजन कम

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके पोस्ट कोविड अपने वजन बढ़ने के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, वे वापस स्लिम-ट्रिम हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 9, 2021 5:28 PM IST

Weight Gain During COVID-19: एक्ट्रेस रुबीना डिलैक (Rubina Dilaik) मई में कोरोनावायरस से संक्रमित (Rubina Dilaik Corona Infected) हो गई थीं। हालांकि, रुबीना कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गई थीं, लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद उनका वजन लगभग 7 किलो (Rubina Dilaik Weight Gain) बढ़ गया था। हाल ही में रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपने वजन बढ़ने (Rubina Dilaik Post Covid Weight Gain) के बारे में जानकारी भी दी है। उनका वजन पोस्ट कोरोना रिकवरी पीरियड्स के दौरान बढ़ा था। हालांकि, वे वापस स्लिम-ट्रिम हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है। दोबारा से वे परफेक्ट शेप में नजर आने लगी हैं।

रुबीना ने कैप्शन में लिखी ये बात

फिलहाल रुबीना फिट एंड फ्रेश हो गई हैं। उन्होंने पोस्ट कोविड वजन कम कर लिया है और कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा है, ये बात महसूस करने के बाद कि एक परफेक्ट दुबला-पतला शरीर मुझे परिभाषित नहीं करता है कि मैं कौन हूं, मैं एक बार फिर से खुद को प्यार करना सीख रही हूं।

रुबीना का वजन बढ़ने से आत्मविश्वास होने लगा था कम

उन्होंने आगे लिखा, कोरोना से संक्रमित होने के बाद जब मैं रिकवर कर रही थी, तब मेरा वजन 7 किलो बढ़ गया था। इस वजह से मुझे काफी असहज महसूस हुआ करता था और आत्मविश्वास की भी कमी हो गई थी। मैं पहले 50 किलो की थी और उसे पाने के लिए मैंने खूब मेहनत की। महीनों कोशिश करने के बाद पहले का वजन (50 किलो) पाने में सफल हुई। अब रुबीना काफी हेल्दी, ग्लोइंग, फिट और स्लिम नजर आने लगी हैं।

कोरोना से ठीक होने के बाद वजन बढ़ने के कारण

  1. कुछ लोग कोरोना से ठीक होने के बाद भी अधिक डरे हुए, चिंतित रहते हैं कि कहीं दोबारा से उन्हें कोविड ना हो जाए। कहीं उनके शरीर से वायरस निकला है या नहीं। इन्हीं सब बातों को सोचकर वे एंग्जायटी और स्ट्रेस के शिकार होते हैं और अधिक खाना खाने लगते हैं। शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन अधिक रिलीज होने पर भूख अधिक लगती है।
  2. कुछ लोग डिप्रेशन में आने से भी या तो कम खाते हैं या बहुत ज्यादा खाने लगते हैं, जिससे घर में पड़े-पड़े वजन बढ़ने लगता है।
  3. करोना से बचाव के लिए और कोरोना होने पर लोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए भी अधिक खाने-पीने लगते हैं। इससे भी वजन बढ़ सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.