
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 4, 2020 4:02 PM IST
rosemary-oil benefits
रोज़मेरी (Rosemary) अपने अरोमा और औषधिय गुणों के कारण चिकित्सा पद्धतियों (Rosemary essential oil benefits) में भी इस्तेमाल की जाती है। रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल (Rosemary essential oil benefits) को बहुत पहले से ही विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। दरअसल, रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी , एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टेरियल तत्व होते हैं। ये सभी, इंफेक्शन्स से बचाने में मदद करती हैं। तो, वहीं डायजेशन और शरीर में तरल पदार्थों के संचार में भी सहायता करता है।
Jojoba Oil: एक्ने मार्क्स से राहत के लिए जोजोबा ऑयल, हेल्दी स्किन और बालों के लिए भी है फायदेमंद ।
रोज़मेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स सेल्स को होने वाले नुकसान को कम करता है। जिससे, किसी भी प्रकार के वायरस इंफेक्शन्स और मौसमी बीमारियों का ख़तरा कम होता है। इसके, फायदे पाने के लिए रोज़मेरी इंसेंशियल ऑयल (Rosemary essential oil benefits) सूंघें।
जो, लोग पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां अक्सर महसूस करते हैं। उनके लिए, रोज़मेरी मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल पेट में गैस्ट्रिक एसिड के निर्माण और लीवर द्वारा बाइल के उत्पादन को बेहतर बनाता है। इनसे, अपच या डायजेशन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं। पेट की परेशानियों से राहत के लिए अपने पेट पर रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल से मसाज करें।
ओरल हेल्थ सुधारने में भी रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल एक अच्छा नुस्खा साबित हो सकता हैष इसमें, मौजूद एंटी-बैक्टेरियल तत्व दांतों की सड़न, कैविटीज़ और प्लाक जमा होने से बचाते हैं। दांतों और मसूड़ों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आधा गिलास पानी में रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे, माउथ वॉश की तरह इस्तेमाल करें और गरारे करें।