पता है रोनाल्डो और मेसी जैसे प्लेयर खुद को इतने फिट कैसे रख पाते हैं? जानें इनके स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल के बारे में
विश्व स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी की फिटनेस और फुर्तीले शरीर का हर कोई दीवाना है। इस लेख में हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर इन दोनों दिग्गज फुटबॉल प्लेयर्स का लाइफस्टाइल कैसा है।
FIFA World Cup 2026 में खेल रहे फुटबॉल प्लेयर्स की बात ही कुछ और होती है, 90 मिनट तक दौड़ना, शरीर को फुर्तीला और लचीला बनाए रखना और खेल के दौरान मानसिक रूप से भी फोकस्ड पड़ता है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस को दर्शाता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसी बड़े-बड़े फुटबॉल प्लेयर्स को जब हम देखते हैं, तो अक्सर ये सोचते हैं कि आखिर ये लोग खुद को इतने फिट कैसे बनाकर रख पाते हैं और कोई भला इतना फुर्तीला कैसे हो सकता है। हालांकि, हमें यह भी पता है कि उनकी फुर्ती और फिटनेस का राज कहीं न कहीं उनकी लाइफस्टाइल और डाइट में ही छिपा होता है। इसलिए हम जानेंगे कि आखिर रोनाल्डो और मेसी जैसे बड़े फुटबॉल प्लेयर अपनी फिटनेस व फुर्ती को मेन्टेन करने के लिए कैसा लाइफस्टाइल जीते हैं और अपने खाने में क्या खाते हैं।
रोनाल्डो और मेसी का लाइफस्टाइल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का नाम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल प्लेयर्स में आता है और इनका खास लाइफस्टाइल इन्हें एक फुर्तीला और फिट प्लेयर बनाता है। एएसडॉटकॉम और गोलडॉटकॉम में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार चलिए जानते हैं इन दोनों दिग्गज प्लेयर्स की डाइट और लाइफस्टाइल कैसी है।
रोनाल्डो की डाइट और लाइफस्टाइल - क्रिस्टियानो रोनाल्डो हमेशा अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं और दिन में तीन बार हेवी डाइट लेने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 6 बार खाते हैं। उनकी डाइट में आमतौर पर हाई प्रोटीन फूड्स जैसे अंडे, चिकन और फिश जैसी चीजों के शामिल करे हैं। इसके अलाना फाइबर के लिए सलाद को अपनी डाइट में शामिल करते है।
इसके अलावा रोनाल्डो अपनी नींद का खास ध्यान रखते हैं, गोलडॉटकॉम के मुताबिक रोनाल्डो लंबी नहीं लेते हैं बल्कि छोटे-छोटे स्लीप साइकिल्स की मदद से अपनी नींद पूरी करते हैं। डिसिप्लिन्ड न्यूट्रिशन प्लान के अनुसार, अल्कोहल व स्मोकिंग से भी दूर हैं।
लियोनल मेसी की डाइट और लाइफस्टाइल -ऑकोडायरियो की मेटाबॉलिक पर दी गई जानकारी के अनुसार मेसी नेचुरल फूड्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं और सा ही हाइड्रेशन का भी खास ध्यान रखते हैं। इसके साथ-साथ मेसी को उनकी कंसिस्टेंसी यानी लगातार ट्रेनिंग करते रहने और एक डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल जीने की आदत के लिए जाना जाता है।
कैसे बनाएं खुद को फुर्तीला और फिट
अगर आप भी फुटबॉल प्लेयर्स की तरह खुद को फुर्तीला और फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको भी अपनी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। सीडीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार शरीर को फुर्तीला बनाने के अच्छे लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों में सुधार करना जरूरी है और सामान्य आदतें क्या होती हैं?
- रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें
- रोज पर्याप्त पानी पिएं
- अच्छी व पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
- साइकिलिंग, जॉगिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी करें
- रोजाना पर्याप्त नींद लें, सही समय पर सोएं और सही समय पर उठें
- मानसिक तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन आदि करें
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल शरीर को फिट और फुर्तीला रखने के लिए क्या करना चाहिए आदि से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।