Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाएगा विश्व मेडिटेशन दिवस, जानिए क्यों जरूरी है रोज मेडिटेशन करना

Why Meditation is Important : योग की तरह ही मेडिटेशन करना भी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। मेडिटेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए UN ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाएगा विश्व मेडिटेशन दिवस, जानिए क्यों जरूरी है रोज मेडिटेशन करना
Mediation Benefits in Hindi

Written by Mishra Kishori |Updated : January 3, 2025 5:41 PM IST

Mediation Benefits in Hindi : एक्सरसाइज और योग के साथ ही, मेडिटेशन को भी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी माना गया है। खासकर, मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं। मेडिटेशन करने से तनाव, चिंता, डिप्रेशन और थकान जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप रोजाना मेडिटेशन करेंगे, तो इससे आपको रात को नींद भी अच्छी आएगी। हालांकि, आज भी कई लोग मेडिटेशन के महत्व के बारे में जागरूक नहीं है। ऐसे में लोगों को मेडिटेशन के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने हर साल 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के रूप में घोषित किया है।

21 दिसंबर को मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

21 दिसंबर 2024 को पहला विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 29 नवंबर 2024 को महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव में 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप घोषित किया। बीते साल की तरह, अब हर साल अलग-अलग थीम के साथ 21 दिसंबर को वर्ल्ड मेडिटेशन डे मनाया जाएगा।

मेडिटेशन करने के फायदे- Meditation Benefits in Hindi

मेडिटेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Meditation ke Fayde) होता है। मेडिटेशन फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए काफी जरूरी होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको रोजाना 10-15 मिनट ध्यान जरूर लगाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है।
  • रोजाना मेडिटेशन करने से तनाव दूर होता है।
  • डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं में भी ध्यान लगाना फायदेमंद होता है।
  • रोजाना मेडिटेशन करने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • ध्यान लगाने से एकाग्रता बढ़ती है। इसलिए यह हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है।
  • अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो रोज सुबह या रात को सोते समय मेडिटेशन जरूर करें।
  • मेडिटेशन करने से सिरदर्द की समस्या भी ठीक हो सकती है।
  • ध्यान लगाने से थकान भी दूर होती है।

मेडिटेशन करने का सही तरीका- How to do Meditation in Hindi

  • स्वस्थ रहने के लिए आपको रोजाना मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।
  • इसके लिए आप सबसे पहले एक शांत जगह में मैट पर बैठ जाएं।
  • मेडिटेशन करने के लिए आप सुखासन या पद्मासन में बैठें।
  • इस दौरान गर्दन, कमर और सिर को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब आंखें बंद करें और लंबी-गहरी सांस लें।
  • धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  • आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।
  • आप रोज सुबह खाली पेट मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं।

ध्यान लगाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए ध्यान लगाने का अभ्यास जरूर करना चाहिए। लेकिन, मेडिटेशन के पूरे फायदे लेने के लिए सही तरीके से ध्यान लगाना जरूरी होता है। इसलिए शुरुआत में योग गुरु या एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें।