
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 9, 2020 6:09 PM IST
रोहित शर्मा का वर्कआउट रुटीन और डायट प्लान।© instagram/rohitsharma45
Rohit Sharma Fitness: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई (AUE) में शुरू होगा। फैंस को भी इस किक्रेट टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार होता है। भारतीय क्रिकेटर भी आईपीएल में खेलने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इसमें शामिल होने वाले हर खिला़ड़ी अपनी फिटनेस को लेकर कई महीने पहले से ही अलर्ट हो जाते हैं। हालांकि, कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से क्रिकेटर घर में ही अपने फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं, जो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं।
वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी (Cricketer Rohit Sharma) में यह टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इस बार भी जीत हासिल करने के लिए रोहित किस तरह से रख रहे हैं अपनी फिटनेस और डायट का ख्याल (rohit sharma fitness in hindi) आइए जानते हैं....
एक क्रिकेटर को अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखना होता है और इस काम में रोहित शर्मा हमेशा आगे रहते हैं। रोहित डेली रुटीन में वर्कआउट( rohit sharma workout routine) के साथ-साथ अपनी डायट को लेकर भी काफी कॉन्शियस रहते हैं। अगर वो शरीर से फिट और स्वस्थ नहीं रहेंगे, तो क्रिकेट के मैदान में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। बॉडी स्टैमिना और मांसपेशियों का मजबूत होना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत जरूरी है।
रोहित खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए अंडे खूब खाते हैं। ऐसे तो वे शाकाहारी हैं, लेकिन अपनी फिटनेस के लिए वह अंडे का सेवन जरूर करते हैं। चूंकि, अंडे में प्रोटीन काफी होती है और खिलाड़ियों के लिए प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ ही डेवलप भी करती है। रोहित लो-कार्ब डायट फॉलो करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से वजन कम करना भी आसान हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। अपने दिन की शुरुआत वह प्रोटीन से करते हैं। नाश्ते में दूध और ओट्स लेते हैं। बाहर का खाना वह बहुत कम खाते हैं। दिन के भोजन में रोटी, ब्राउन राइस खाते हैं। हालांकि, रोहित का वजन अधिक है, जिसकी वजह थी देर रात में खाना। अब उन्होंने इस आदत को सुधार ली है। रात का डिनर वह 8-9 बजे तक ले लेते हैं।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा खुद को फिट रखने के लिए घंटों करते हैं वर्कआउट। ©instagram/rohitsharma45
रोहित खुद को फिट रखने के लिए फिटनेस सेंटर जाते हैं, लेकिन लॉकडाउन में ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वह घर पर ही एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं। वह ज्यादातर कोर एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं। लेग राइज, पुशअप्स, क्रंचेज करते हैं। मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए भी कई एक्सरसाइज करते हैं। रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आईपीएल शुरू होने में अभी समय है। काफी समय से ब्रेक पर होने के कारण बॉडी की स्टैमिना को दोबारा हासिल करना होगा। इसके लिए एक महीने में वे अपनी शारीरिक मजबूती और स्टैमिना हासिल कर लेंगे। जिम खुलने पर संभवत: वह इंडोर ट्रेनिंग भी शुरू कर देंगे।
खाने से लेकर एक्सरसाइज तक, ऐसा रूटीन फॉलो करते हैं विराट कोहली, छुट्टियों में भी जाते हैं जिम