Advertisement
सर्वाइकल स्लिप डिस्क से उबरने के बाद फिटनेस की राह पर चले रोहित रॉय
रोहित ने ट्वीट किया, "कल मैं पूर्ण फिटनेस और स्वस्थ होने की राह पर एक दूसरी यात्रा शुरू करूंगा।
अभिनेता रोहित रॉय सर्वाइकल स्लिप डिस्क से उबरने के बाद अब वापस फिटनेस की राह पर चल पड़े हैं। रोहित ने कहा कि वह मंगलवार से अपना वर्कआउट शेड्यूल दोबारा शुरू कर देंगे और उनका इरादा एक बार फिर वैसे ही फिट होना है, जैसा वह फिल्म 'काबिल' के समय थे।
रोहित ने ट्वीट किया, "कल मैं पूर्ण फिटनेस और स्वस्थ होने की राह पर एक दूसरी यात्रा शुरू करूंगा। सर्वाइकल स्लिप डिस्क के पांच महीने बाद मेरा लक्ष्य उस स्तर का फिटनेस हासिल करना होगा, जिस तरह का फिटनेस मैंने काबिल के दौरान हासिल किया था।"
Advertisement
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की भूमिकाओं वाली फिल्म 'काबिल' में रोहित ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
Advertisement
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Twitter/Rohit Roy.