
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 18, 2021 11:17 AM IST
ने में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर को एमिनो एसिड की पूर्ति करता है।
आज के समय में भला कौन होगा जिसकी ख्वाहिश अच्छी फिटनेस और टोन्ड बॉडी न हो। अगर आप ऋतिक रोशन, वरूण धवन और रनवीर सिंह जैसे एक्टर की बॉडी से प्रभावित हैं और इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं तो आपको बता दें कि अपने शेड्यूल में एक्सरसाइज के साथ ही भुने चने (Roasted Chana Benefits) भी शामिल कर दें। भुने हुए चने पोषक तत्वों का इतना जबरदस्त स्त्रोत हैं कि शरीर को मेनटेन रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। भुने चने के सेवन से शरीर को सीधे तौर पर प्रोटीन, आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम मिलता है जो सभी अंगों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि भुने चने खाने से वजन बढ़ता है जबकि सच इसका ठीक उल्टा है। भुने चने के सेवन से वजन कम होता है और डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज की संभावनाएं भी कम होती है। आइए जानते हैं वजन कम करने और बॉडी बिल्डिंग में कैसे मदद करता है भुना चना-
भुना चना वजन कम करने में कैसे मदद करता है? दरअसल, पोषणऔर आहार विशेषज्ञ मीना तिवारी कहती हैं कि जब आप भुने चने खाते हैं तो दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप ज्यादा खने से बचते हैं। अगर आप एक्सरसाइज के साथ भुने चने खाएंगे तो आपको एनर्जी भी मिलेगी और शरीर में कमजोरी भी नहीं आएगी। इसके अलावा चने में प्रोटीन होता है जो आपके बढ़े हुए वजन को घटाने या उसे कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप चने की न्यूट्रीशन वेल्यू बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें पनीर और सब्जियां मिलाकर चाट बना के भी खा सकते हैं। इसके अलावा चने का काम मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना भी होता है। अगर आपकी डाइट ज्यादा है लेकिन आप साथ में भुने चने खाते हैं तो मेटाबॉलिज्म फास्ट होने के कारण फैट शरीर में जमा नहीं होगा। इसके अलावा चने में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। डायबिटीज के लिए चने भी फायदेमंद होते हैं।
मसल्स ग्रोथ के लिए चने बहुत फायदेमंद होते हैं। 240 ग्राम चने में 12 ग्राम प्रोटीन, 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 10 ग्राम फाइबर होता है। एक्सरसाइज के बाद आप भुने चने या चने का स्प्राउट्स खा सकते हैं। इससे मसल्स ग्रोथ के साथ ही डैमेज मसल्स और टीश्यूज रिपेयर होते हैं। इसके अलावा चने में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर को एमिनो एसिड की पूर्ति करता है। फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी कोई व्यक्ति वर्कआउट करता है तो उसे अपनी पोस्ट डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। यदि आप एक्सरसाइज के बाद सही चीजों का सेवन नहीं किया तो सेल्स डैमेज हो सकती हैं, जिनका प्रभाव शरीर पर अलग अलग तरह से पड़ता है।