Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sleep to lose weight: बीमारियों से दूर रहना है तो बॉडी के फिट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हर किसी के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है और इसके लिए पर्याप्त डाइट व सही व्यायाम करना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ लोग नियमित रूप से व्यायाम करके और सही डाइट लेने के बाद भी अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इसके पीछे भी कई वजह हो सकती हैं और एक वजह है ठीक तरीके से न सो पाना। जी हां! आपने बिलकुल सही सुना है, वजन कम करने के लिए सही तरीके से सोना भी बहुत जरूरी है। हम अक्सर सोते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो वजन को कम करने की बजाय बढ़ाने का काम करती हैं। अगर आपका वजन भी लगातार बढ़ रहा है और डाइट व एक्सरसाइज करके भी कम नहीं हो रहा है, तो आपको सोने की आदत से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नींद के दौरान भी वजन कम होता है। लेकिन इसमें ज्यादातर वजन सांस के दौरान और पसीने से दौरान ही कम होता है। लेकिन अध्ययन में पाया गया है कि नींद के दौरान कुछ लोगों का वजन अन्य की तुला में ज्यादा कम होता है, लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
वजन कम करने के लिए नींद का एक सही व निश्चित समय होना जरूरी है। रात के समय ज्यादा देर तक न जागने और सुबह लेट तक न सोने के अलावा कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सोने और उठने के लिए एक निश्चित समय बनाएं। ऐसा करने पर शारीरिक चक्र सही बनता है, जिससे कैलोरी इनटेक नियंत्रित रहता है।
सोने से कम से कम 2 घंटे पहले तक कुछ भी न खाएं और रात का खाना भी हल्का लें। दरअसल, रात के समय पाचन क्रिया थोड़ी धीमी पड़ जाती है और ऐसे में भारी खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि रात के समय भारी खाना खाने से एक्सरसाइज करने वाले लोगों का वजन भी कम नहीं हो पाता है।
वजन कम करना हो या फिर पहले से ही कम वजन को बढ़ाना हो दोनों के लिए सही मेटाबॉलिज्म होना जरूरी है। ठंडे वातावरण में सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कम होता है। इसलिए सोने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कमरे का तापमान ठंडा है और गर्मियों के दिनों में कंबल आदि का इस्तेमाल न करें।