
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 6, 2019 11:24 AM IST
संगीत आपको बेहतर महसूस कराने में मदद करता है। © Shutterstock
आजकल हमें हर समस्या का तुरंत उपाय चाहिए। हम में से हर किसी के पास समय की कमी है क्योंकि हमारा जीवन बेहद व्यस्त होता है। हर रोज हमें काम के लिए भागदौड़ करनी होती है, जिसके चलते कई बार हमें तनाव भी हो जाता है। तनाव का असर हमारी पूरी जिंदगी पर पड़ता है। इसके अलावा, हम में से हर किसी के जीवन में ऐसी स्थितियां होती हैं जब हम दुखी होते हैं। ऐसे में हम किसी भी काम को करने में दिलचस्पी नहीं लेते इसलिए जरूरी है कि आप कुछ आसान तरीकों की मदद से खुद को बेहतर महसूस करा सकते हैं...
दुखी होने के बाद खुश होने के उपाय
गहरी सांस लें
गहरी सांस लेने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। जब ब्रेन में ऑक्सीजन अधिक होती है तो यह बेहतर तरीके से काम करता है और फील-गुड हार्मोन को रिलीज करता है जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं।
खुश रहने का फॉर्मूला छिपा है इन 5 बातों में
संगीत सुनें
संगीत सुनने से आपके शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं जो आपको खुशी महसूस कराते हैं इसलिए तुरंत बेहतर महसूस करने के लिए पसंदीदा संगीत सुनें।
बाहर जाएं
जब आप दुखी होते हैं तो आप किसी से मिलना नहीं चाहते हैं और ना ही घर से बाहर निकलना चाहते हैं। ऐसा करने से आप अधिक दुखी महसूस करते हैं इसलिए बाहर जाएं। पार्क में घूमें, जॉगिंग करें। इससे आपको बेहतर महसूस होगा।
खुश रहने वाले बुजुर्ग जीते हैं अधिक : अध्ययन
खाना पकाएं
अगर आप तुरंत मूड को बेहतर करना चाहते हैं तो घर पर अपने और अपने परिवार के लिए पसंदीदा खाना पकाएं। इससे आपको अच्छा लगेगा साथ ही आपको खुशी मिलेगी।
मुस्कुराएं
मुस्कुराने से मूड बेहतर होता है। जब आप दुखी होते हैं तो मुस्कुराना बहुत मुश्किल है। हालांकि, जब आप मुस्कुराते हैं तो इससे आपके दिमाग को लगता है कि खुश हैं और यह हैप्पी हार्मोन एंडोर्फिन रिलीज करता है, जिससे आपका मूड बेहतर होता है।