नसों में गंदे कोलेस्ट्रॉल ने बना लिया है घर? बिना दवा के इन 5 योगासन से निकालकर फेंके बाहर 

Yoga for cholesterol : नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए आप योग की मदद ले सकते हैं। नियमित रूप से योग के अभ्यास से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने वाले बेस्ट योगासन कौन से हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 13, 2023 10:29 AM IST

Yoga for cholesterol : नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इन बीमारियों में हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, डायबिटीज जैसी बीमारियां शामिल हैं। नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का कारण खराब जीवनशैली और गलत खानपान शामिल है। इसलिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है। अगर आप अच्छी जीवनशैली अपनाते हैं, तो कई तरह की बीमारियों को दूर रख सकते हैं। खासतौर पर योग की मदद से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है, साथ ही इससे आपके मन को शांति भी मिलती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि योग आपके शरीर पर बिना किसी दुष्प्रभाव के स्वाभाविक रूप से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले योगासन?

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले योगासन - Best Yoga Poses for Cholesterol 

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले योग-

कोलेस्ट्रॉल के लिए प्रभावी है कपालभाति प्राणायाम - Kapalbhati for cholesterol

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। इस योग के अभ्यास में शक्तिशाली श्वास का उपयोग किया जाता है, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इस योग की मदद से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही यह योग पेट के अंगों को भी उत्तेजित करता है और पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार  ला सकता है।

चक्रासन से जमा कोलेस्ट्रॉल करें बाहर

नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप चक्रासन योग की मदद ले सकते हैं। इससे पेट के अंग दुरुस्त होते हैं, जो कब्ज की परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही इससे लिवर के कार्यों में भी सुधार लाया जा सकता है। नियमित रूप से चक्रासन योग का अभ्यास करने से आप शरीर में अतिरिक्त फैट और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए  शलभासन का करें अभ्यास

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए शलभासन योग काफी प्रभावी है। यह आसन कंधों और भुजाओं को मजबूत करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करने में मदद करने के लिए पेट के अंगों को उत्तेजित करते हुए पेट को फैलाता है। इससे आपकी नसों में मौजूद जमा कोलेस्ट्रॉल बाहर हो सकता है। साथ ही यह डायबिटीज, कब्ज, अपच, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे सर्वांगासन योग

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप सर्वांगासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इससे शरीर के समग्र कामकाज में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही यह आसन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेहद फायदेमंद है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस आसान का अभ्यास जरूर करें।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे पश्चिमोत्तानासन

शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग की मदद से लिवर और किडनी को उत्तेजित किया जा सकता है, जो मोटापा को कम करने में असरदार हो सकता है। इसकी मदद से पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है।

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इन योग का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source