Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेली फैट कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका

बेली फैट कम करना सबसे कठिन काम माना जाता है. वेट लॉस में शररी के अन्य अंगों का फैट आसानी से बर्न होता है, जबकि पेट की चर्बी कम होने में समय लगता है. बेली फैट की परेशानी महिलाओं में सबसे ज्यादा होती है. फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार अगर पेटी की चर्बी कम नहीं हो रही है तो प्लैंक एक्सरसाइज को रोजाना करना चाहिए. क्योंकि प्लैंक एक्सरसाइज से बेली फैट बर्न करने में मदद मिलती है.

बेली फैट कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका
बेली फैट कम करने के लिए 1 मिनट करें यह एक्सरसाइज.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : September 24, 2019 9:47 AM IST

बेली फैट कम करना सबसे कठिन काम माना जाता है. वेट लॉस में शररी के अन्य अंगों का फैट आसानी से बर्न होता है, जबकि पेट की चर्बी कम होने में समय लगता है. बेली फैट की परेशानी महिलाओं में सबसे ज्यादा होती है. फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार अगर पेटी की चर्बी कम नहीं हो रही है तो प्लैंक एक्सरसाइज को रोजाना करना चाहिए. क्योंकि प्लैंक एक्सरसाइज से बेली फैट बर्न करने में मदद मिलती है. पेट की चर्बी कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज कैसें करना है यह जानना बेहद जरूरी है. तो आइए जानते हैं बेली फैट कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका और अन्य फायदे.

प्लैंक बेली फैट को कैसे बर्न करता है 

पेट का मोटापा कम करने के लिए प्लैंक सबसे ज्यादा कारगर इसलिए भी होता है, क्योंकि इससे बेली फैट के आस-पास की मांसपेशियों में सक्रियता आती है. अगर आपके शरीर को पूरी तरह से फिट रखना है तो आपको प्लैंक एक्सरसाइज रोजाना करना चाहिए. हम यहां पर एक ऐसा वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जो शुरुआत में प्लैंक करने के लिए सही सुझाव देता है.

पेट की चर्बी 3 मिनट में कम करता है प्लैंक वर्कआउट 

बेली फैट बर्न करना हो या शरीर को फिट रखना हो इसके लिए प्लैंक एक्सरसाइज में संतुलन अच्छा होना चाहिए. फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो प्लैंक पोजिशन में जितनी देर तक रूक सकते हैं उतना ही लाभदायक होता है.

Also Read

More News

शुरुआत में प्लैंक करने वाले 60 सेकेंड से तक खुद को रोक सकते हैं. अगर वो इससे कम रुकते हैं तो धीरे-धीरे इसे बढ़ाने की कोशिश करें. अगर आप 1 मिनट से ज्यादा खुद को रोक सकते हैं, तो इसे कम से कम 3 से 4 बार करें.

कोई भी वर्कआउट हो उसका असर सही तरीके और समय पर करने से ज्यादा होता है. प्लैंक करते समय हमेशा पोजिशन का ध्यान रखें. अगर आप पोजिशन में गड़बड़ करते हैं, तो इसका असर कम होता है. ज्यादा जानकारी के लिए इस वीडियो की मदद ले सकते हैं.

केवल पेट की चर्बी कम करना कैसे संभव है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

https://www.youtube.com/watch?v=ASdvN_XEl_c

About the Author

... Read More