कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

दिन में तीन से चार कप कॉफी पीने से वजन काफी तेजी से (Reduce Belly Fat with Coffee) घटता है। शोध के मुताबिक, इसका कारण कॉफी में पाया जाने वाला एंटी ओबेसिटी तत्व है, जो हमारे पूरे शरीर के बढ़ते मोटापे को कम करने में हमारी मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2020 10:35 PM IST

Reduce Belly Fat with Coffee : कॉफी पीने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ होते हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन सेहत पर बुरा असर डालती है। हाल ही में एक अध्ययन हुआ है, जिसमें खुलासा हुआ है कि कॉफी के सेवन से बढ़ते वजन (Reduce Belly Fat with Coffee) को कम किया जा सकता है। इस अध्ययन के अनुसार, कॉफी हमारे शरीर में ठीक उसी तरह से काम करती है, जैसे दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक होता है, जिससे बेली फैट तेजी से घटता है।

इसी तरह दिन में तीन से चार कप कॉफी पीने से वजन काफी तेजी से (Reduce Belly Fat with Coffee) घटता है। शोध के मुताबिक, इसका कारण कॉफी में पाया जाने वाला एंटी ओबेसिटी तत्व, जो हमारे पूरे शरीर के बढ़ते मोटापे को कम करने में हमारी मदद करता है।

महिलाओं पर किया गया शोध

महिलाओं पर किए गए इस अध्ययन से बात सामने आई है कि अगर महिलाएं दिन में तीन से चार बार कॉफी पीती हैं, तो इससे उनका वजन उन महिलाओं की तुलना में कम होता है, जो कॉफी कम पीती हैं या बिल्कुल नहीं पीती। सबसे आश्चर्य करने वाली बात ये है कि कॉफी कैफीन युक्त हो या फिर इसमें कैफीन ना हो, दोनों का असर एक ही समान होता है।

उम्र के हिसाब से कॉफी का असर

इस रिसर्च के मुताबिक, अलग-अलग उम्र की महिलाओं पर कॉफी का असर अलग-अलग होता है। जैसे- 20 से 44 साल की महिलाएं, जो दिन में दो से तीन कप कॉफी पीती हैं, उनका बेली फैट उन महिलाओं की तुलना में करीब  3.4 प्रतिशत कम होता है, जो बिल्कुल भी कॉफी नहीं पीती हैं।

वहीं, 45 साल से ऊपर की महिलाएं जो दिन में तीन से चार कप कॉफी पीती हैं, उनका बेली फैट उन महिलाओं की तुलना में करीब 4.1 प्रतिशत कम होता है, जो कॉफी बिल्कुल नहीं पीती हैं। इसी के साथ जो महिलाएं दिन में दो से तीन कप कॉफी पीती हैं, उनका वजन 2.8 प्रतिशत कम होता है। वहीं, पुरुष अगर कॉफी का सेवन करते हैं, तो उनपर भी मोटापे का असर कम होता है।

हेल्दी डायट हो सकता है कॉफी

यह शोध अमेरिका के न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में कॉफी को हेल्दी डाइट ((Reduce Belly Fat with Coffee)) में शामिल किया गया है, क्योंकि इसके सेवन से बढ़ते मोटापे को कम किया जा सकता है। कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउड वजन को कंट्रोल करने में हमारी मदद करते हैं।

हालांकि, इस बात पर पूरी तरह से विश्वास करना गलत हो सकता है। सिर्फ कॉफी पीने से वजन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है, इसके साथ-साथ डायट और एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

कैंसर और लिवर जैसी जानलेवा बीमारी के लिए रामबाण है काला लहसुन, जानें इसके और भी फायदे

Home Remedies For Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल

30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स

Tips For Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source