... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 2, 2020 11:01 AM IST
इस तरीके से सिर्फ 1 महीने में अपना 9 किलो वजन करें कम
Weight Loss by Chia Seeds : मोटापा आज के समय में बहुत ही बड़ी समस्या बन चुकी है। खासकर जब से देश और दुनिया में लॉकडाउन हुआ है, तब से फिजिकल वर्क की कमी के कारण लोगों का मोटापा काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग अब अपना मोटापा कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हैं। कोई अपना वजन साइकिलिंग करके कम करने की कोशिश कर रहा है, तो कोई एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करके अपना वजन कम (Weight Loss by Chia Seeds ) करने में लगे हुए हैं।
वजन को कम करने का सबसे सही तरीका नेचुरल तरीक होता है, क्योंकि इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। बाजार में आपको कई ऐसी दवाइयां मिल सकते हैं, जिससे आप अपना वजन चुटकियों में घटा सकते हैं, लेकिन इससे आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इसलिए नेचुरल तरीके से आप अपने वजन को कम करने की कोशिश करें। आज हम आपको इस आर्टिकल में वजन को कम करने की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बढ़ते वजन को काफी तेजी से घटा (Weight Loss by Chia Seeds ) सकते हैं।
इस रेसिपी के जरिए आप 1 महीने से अपना वजन करीब 9 किलो तक घटा सकते हैं। यह रेसिपी चिया सीड और नींबू से मिलकर तैयार होती है। चिय सीड और नींबू दोनों ही वजन कम करने के काम आती है। इसके अलावा यह कई बीमारियों को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह रेसिपी
चिया सीड को कई लोग अपने डाइट में शामिल करते हैं, ताकि वे अपना वजन तेजी से घटा सकें। चिया सीड वजन को कम करने में कारगर भी साबित होता है। अगर इसमें नींबू मिलाते हैं, तो यह और अधिक असरदार साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं चिया सीड और नींबू से वजन कम करने की रेसिपी-
मोटापे और डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है अल्फाल्फा, इस तरह करें इस्तेमाल
तेजी से वजन घटाना है तो पीएं प्याज का सूप, हफ्तेभर में कम होगा बैली फैट