लाल प्याज या सफेद प्याज- बेहतर क्या है?

पता करें कौन-सी प्याज आपको कैंसर से लड़ने में करती है मदद।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 21, 2017 9:50 AM IST

आप कोई भी पकवान बनाएं लेकिन उसका स्वाद प्याज़ के बिना अधूरा होता है। प्याज न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह आपकी सेहत को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाती है। लेकिन बाज़ार में मिलनेवाली और हमारे देश में पैदा होनेवाली सफेद प्याज़ और लाल प्याज़ में से बेहतर क्या है, इसे समझने में आपकी मदद कर रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट  प्रिया कथपाल।

कैंसर से बचाती है

हालांकि हर तरह की प्याज में कैंसर से लड़नेवाले तत्व होते हैं, लेकिन लाल प्याज को कैंसर का सामना करने के लिहाज से बेहतर माना जाता है। जर्नल फूड रिसर्च इंटरनेशनल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, रेड अनियन या लाल प्याज में पाए जानेवाले एंथोसायनिन(anthocyanin) और क्वर्सेटिन (quercetin) नामक एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अधिक मात्रा की वजह से लाल प्याज़ प्याज़ की तुलना में कैंसर से बचाने में बेहतर तरीके से काम करता है। [1] एंथोसायनिन फलों और सब्जियों को रंग प्रदान करता है और इसीलिए यह समझना आसान है कि गहरे रंग की प्याज़ खाना बेहतर होता है, क्योंकि इसमें कैंसर से लड़ने की शक्ति अधिक होती है।

कैलोरी काउंट

लाल और सफेद प्याज़ में कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम कच्चे लाल प्याज में 37 कैलोरी होती हैं, और सफेद प्याज की इतनी ही मात्रा में 42 कैलोरी होती है। इसका मतलब है कि सफेद प्याज में थोड़ी-सी कैलोरी अधिक होती है।

फाइबर

100 ग्राम लाल प्याज में 12 ग्राम फाइबर होता है जबकि 100 ग्राम सफेद प्याज में 10 ग्राम फाइबर होता है। यानि कि लाल रंग की प्याज फाइबर का बेहतर स्रोत हैं।

विटामिन सी

लाल प्याद और सफेद प्याज दोनो ही विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं, आप केवल 100 ग्राम प्याज खाकर ही अपने रोज़ाना ज़रूरत का 10 प्रतिशत विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

कैल्शियम

लाल रंग की प्याज में कैल्शियम की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जबकि दूसरी तरफ सफेद प्याज में कम कैल्शियम होता है।

आयरन

रेड अनियन या लाल प्याज आयरन से भरपूर होती है। जबकि सांबर प्याज या सफेद वाली में प्याज में आयरन कम होता है।

प्याज खाने के पूरे फायदे पाने के लिए अपने खाने और सलाद में सफेद प्याज की जगह लाल प्याज खाना शुरु करें और बने थोड़ा और हेल्दी।

 Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत : Shutterstock Images.

संदर्भ- [1] Murayyan, Abdulmonem I, Manohar, Cynthya M., Hayward, Gordon, Neethirajan, Suresh, Antiproliferative activity of Ontario grown onions against colorectal adenocarcinoma cells, Food Research International, 96, Supplement C, 12-18,  2017, 2017/06/01/, 0963-9969 https://doi.org/10. 1016/j.foodres.2017.03.017

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source