योग एक्सपर्ट की देखरेख में करेंगे योगाभ्यास तो होंगे ये 3 फायदे

कई कारण हैं और इसीलिए आपको योग टीचर की देखरेख में योग करने की सलाह दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 21, 2018 8:40 AM IST

योग करना एक हेल्दी आदत के अलावा एक ट्रेंड भी बन गया है। हर उम्र के लोग अब योग को अपना रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं ऑनलाइन वीडियोज देखकर योग करते हैं या किसी योगा टीचर की क्लास में जाना ज़रूरी नहीं समझते। लेकिन आपकी पैसे बचाने की यह कोशिश या आलस जो भी कहें, आपके लिए ही नुकसान दायक साबित हो सकती है। इसके कई कारण हैं और इसीलिए आपको योग टीचर की देखरेख में योग करने की सलाह दी जाती है।

  1. दुर्घटना से होता है बचाव- योग मुद्राओं का सही अभ्यास न करने से आपको चोट लग सकती है या आपके शरीर के किसी अंग में अकड़न आ सकती है। इसके अलावा आपके लिए यह जानना भी मुश्किल हो सकता है कि क्या आप सही मुद्रा में हैं? और उसे सही कैसे करना है। जबकि योग क्लास में, योग टीचर न केवल आपकी गतिविधियों पर ध्यान देगा बल्कि वह आपकी मुद्रा में सुधार के लिए भी सलाह देगा।
  2. मिलेगा सही गाइडेंस- जब आप किसी योगासन के बाद किसी दूसरे योगासन का अभ्यास करती हैं तो आपको पता नहीं होता कि क्या वह क्रम सही है। उस मुद्रा का अभ्यास और देर तक उसमें टिके रहना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन जब आप किसी की देखरेख में योगाभ्यास करती हैं तो ट्रेनर आपका मार्गदर्शन करता है। वह आपको कठिन से कठिन योगासन को इस तरीके से करने सिखाएगा कि आपको आसानी होगी। जैसे शीर्षासन करने से पहले वह आपको कुछ देर स्ट्रेचिंग करने के लिए कहेगा।
  3. फोकस करने में होगी आसानी- आप जब घर में योगाभ्यास करते हैं तो जिस चीज़ की कमी सबसे ज़्यादा महसूस होती है वह है फोकस। जब आप सुबह सो कर उठते हैं, अपनी योगा मैट उठाते हैं और अचानक से आपकी नज़र पड़ती है घड़ी पर, थोड़ी देर में दूधवाला, कामवाली और बच्चे की ट्यूशन टीचर के आने का वक़्त होगा और बार-बार आपको दरवाज़ा खोलने के लिए उठना होगा। बस यही सब बातें आपका ध्यान भटकाती रहेंगी और आपको योगाभ्यास करने में परेशानी होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source