Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 4 गलतियों की वजह से नहीं हो पाता बॉडी डिटॉक्स, एक्सपर्ट से जानें डिटॉक्सिफिकेशन के सही तरीका

कई बार बहुत कोशिश करने के बाद भी शरीर में जमा ये टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते और आपका शरीर बीमारियों से घिर जाता है।

इन 4 गलतियों की वजह से नहीं हो पाता बॉडी डिटॉक्स, एक्सपर्ट से जानें डिटॉक्सिफिकेशन के सही तरीका
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 25, 2024 7:43 PM IST

Body detox mistakes:खाने-पीने की अलग-अलग चीजों के माध्यम से शरीर में टॉक्सिंस भी पहुंच जाते हैं। वहीं, लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियों जैसे स्मोकिंग और अल्कोहल की वजह से भी बॉडी के अंदर टॉक्सिंस (toxins in the body) का स्तर बढ़ सकता है। इन हानिकारक और विषैले तत्वों की वजह से शरीर को ना केवल भीतर से नुकसान पहुंचता है बल्कि, यह आपकी फिटनेस, स्किन और एनर्जी लेवल को भी प्रभावित करता है। (effects of toxins built-up in the body)

इन हानिकारक इफेक्ट्स से बचने के लिए इन टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालना बहुत महत्वपूर्ण है। इसे बॉडी क्लिंज (Body cleanse) या बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन (Body detoxification) की प्रक्रिया कहा जाता है। बॉडी डिटॉक्स के लिए लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने (drinking hot water in the morning) से लेकर हर्बल ड्रिंक्स (Herbal drinks) तैयार करने जैसे कई तरीके इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार बहुत कोशिश करने के बाद भी शरीर में जमा ये टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते और आपका शरीर बीमारियों से घिर जाता है। वहीं, इसकी वजह से वेट लॉस ना होने (No weight loss) की भी समस्या बनी रहती है।

क्यों नहीं होता डिटॉक्स? (Reasons of no detox)

सेलिब्रिटी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diweka, Nutritionist and dietician)  कहती हैं कि कई बार लोग बॉडी डिटॉक्स के लिए गलत तरीकों की मदद लेते हैं और इसी वजह से उनका डिटॉक्स नहीं हो पाता। रुजुता दिवेकर कहती हैं कि लोग बॉडी डिटॉक्स करनेके चक्कर में बिना सोचे-समझे गलत तरीके अपनाने लगते हैं जिससे उनका डिटॉक्स भी नहीं होता और इससे उनकी बॉडी और हेल्थ को नुकसान भी होता है-

Also Read

More News

इन चीजों से रहे दूर (Avoid eating these things)

वेट लॉस और बॉडी डिटॉक्स के लिए कई बार ऐसी डाइट्स की सलाह दी जाती है जिसमें लोगों को केवल सूप (soup), सलाद या स्मूदी जैसी चीजों के सेवन के लिए कहा जाता है। ऐसे में लोगों को सही तरीके का पोषण नहीं मिल पाता और वे बीमार होने लगते हैं।

भूखे ना रहे (Avoid starvation)

8 घंटे में एक बार खाना या 48 घंटे तक भूखे रहने जैसी टिप्स अगर आपको दी जाती हैं तो इनसे दूर रहें। भूखे रहने से कभी भी आपका वेट लॉस नहीं होगा और ना ही बॉडी में टॉक्सिंस का स्तर कम होगा।

सही तरीके से डिटॉक्स के तरीके क्या हैं? (Tips for right detox)

हमेशा बैठकर खाना खाएं। पालथी मारकरऔर जमीन पर बैठकर खाना खाने (sitting on floor while eating) की कोशिश करें।

खाना चबा-चबाकर खाएं। जल्दबाजी में खाना ना खाएं। बल्कि, हर निवाले को चबाकर (chew your food) खाएं।

डिटॉक्स जैसी प्रक्रियाएं 2-4 दिन या सप्ताहभर में नही होतीं। इसके लिए हेल्दी आदतें अपनाएं और हमेशा उन्हें फॉलो करें। जल्दबाजी में रिजल्ट्स पाने की बजाय हर दिन थोड़ा-थोड़ा प्रयास करें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source