Sleeping Position: दक्षिण दिशा में पैर रखकर नहीं चाहिए सोना, बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

भारतीय परिवारों में स्लीपिंग पोजिशन (Sleeping Position) से जुड़ी कई बातें अक्सर दोहरायी जाती हैं। ऐसी ही एक बात है दक्षिण दिशा में पैर ना करके सोना। यह एक सलाह है जिसे हर भारतीय परिवार में बुज़ुर्ग ज़रूर देते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 12, 2019 2:04 PM IST

हेल्दी रहने के लिए नींद (Sleeping Position) महत्वपूर्ण है। यह हमारे शरीर और मन को आराम देता है। यह रोज़मर्रा के काम करने के लिए ऊर्जा देती है। लेकिन सोने की सही पोजिशन भी महत्वपूर्ण हैं। (Sleeping in the North)

भारतीय परिवारों में स्लीपिंग पोजिशन (Sleeping Position) से जुड़ी कई बातें अक्सर दोहरायी जाती हैं। ऐसी ही एक बात है दक्षिण दिशा में पैर ना करके सोना। यह एक सलाह है जिसे हर भारतीय परिवार में बुज़ुर्ग ज़रूर देते हैं।

यह भी पढ़ें- खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका।

क्यों नहीं सोना चाहिए उत्तर दिशा में सिर रख कर (Sleeping Position):

वास्तु शास्त के मुताबिक उत्तर दिशा में सिर ना रख कर सोना चाहिए। इसके पीछे एक उचित कारण भी बताया गया है। साइंस के सिद्धांतों के आधार पर यह सही साबित होता है। दरअसल सौरमंडल की चुम्बकीय तरंगे, दक्षिण से उत्तर दिशा में ट्रैवल करती हैं। जब हम उत्तर दिशा में सिर करके सोते हैं, तो ये तरंगे सिर से होते  हुए पैरों की तरफ गुज़र जाती हैं।

यह प्रक्रिया पाचन तंत्र और ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति दक्षिण दिशा में पैर करके सोता है, तो इन तरंगों का उल्टा प्रभाव पड़ता है।

ये भी हैं दक्षिण दिशा में पैर रख कर सोने के नुकसान (Sleeping in the North) :

  • दक्षिण दिशा में पैर रख कर सोने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
  • उत्तर दिशा में सिर रख कर सोना स्लीप क्वालिटी को भी प्रभावित करती है।
  • स्लीपिंग डिसॉर्डर्स की एक बड़ी वजह स्लीपिंग पोजिशन्स ही हैं। साथ ही बुरे सपने आने का भी एक कारण है दक्षिण की ओर पैर रख कर सोना। इसीलिए अगर आप शांत और गहरी नींद सोना चाहते हैं, तो दक्षिण की तरफ पैर ना रखें।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज़ में डायट की मदद से कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, फॉ़लो करें ये एक्सपर्ट टिप्स।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source