... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 11, 2017 12:33 PM IST
इस बार वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की थीम वर्कप्लेस वेलनेस है। वर्कप्लेस पर आपकी मेंटल हेल्थ से यह पता चल सकता है कि आपका बॉस कैसा है। यकीनन बहुत से लोग अपने बॉस को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। हमने कुछ लोगों से बात की हैं जिन्होंने हमें अपने बॉस को लेकर कुछ ऐसी चौंकाने वाली बातें बताई हैं जिसे पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं आप यही चाहेंगे कि आप को कभी ऐसा बॉस ना मिले।
डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में मैनेजर सुहानी देशपांडे के अनुसार, ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ मीटिंग होने वाली थी। जूनियर होने के कारण मुझे पहले से मीटिंग में शामिल नहीं होने को कहा गया था। मीटिंग के दिन बॉस ने अचानक मुझे 9 बजे मीटिंग में क्लाइंट से मिलने को कह दिया। मैं बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। मैंने बताया भी कि मैं पिछली रात चार बजे तक किसी दुसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। हमने अपना क्लाइंट खो दिया और मुझे इस विफलता का दोषी माना गया। तनाव ने मेरे पिछले कुछ दिन ख़राब कर दिए थे।
एड एजेंसी एग्जीक्यूटिव अवंतिका शर्मा के अनुसार, मेरे एक सीनियर कलीग ने मुझे व्यक्तिगत रूप से धमकी दी थी और वो मुझ पर सबके सामने चिल्ला देता था। इतना ही नहीं उसने फिजिकली भी मुझे टॉर्चर किया। इस बात की जानकारी जब मैंने अपने बॉस को दी तो, उन्होंने कहा कि कोई गलतफहमी हो गई है। उन्होंने मुझे कहा कि वो व्यक्ति नया है। मेरे बॉस ने उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। हालांकि बाद में मैं इस तरह के माहौल में काम नहीं कर सकी और मैंने कंपनी छोड़ दी।
एक सीईओ के पर्सनल असिस्टेंट क्रिस एस के अनुसार, मैंने फाइन आर्ट में डिग्री की है और मैं क्रिएटिव फील्ड में कुछ करना चाहता था लेकिन ऐसी नौकरी नहीं मिली। जब मेरे बॉस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने मुझे हमारा मैगज़ीन के ऑफिस में डिज़ाइन डिपार्टमेंट में कुछ प्रोजेक्ट्स देने को कहा। एक दिन बॉस ने मुझे पूरे दिन फ्री होने को कहा और मैंने सोचा कि शायद इस प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। मैं एक्साइटेड था। बाद में पता चला कि वो मुझसे उसके स्कूल जाने वाले बच्चे का साइंस असाइमेंट कराना चाहते थे।
जर्नलिस्ट अनघा साठे के अनुसार, एक रात मैं ऑफिस में देर तक काम कर रही थी। बॉस ने मुझे केबिन में बुलाया और मुझे किस करने की कोशिश की। यह बड़े संगठन में मेरी पहली जॉब थी। मैंने इस बारे में सीनियर महिलाओं से शिकायत की, उन्होंने मुझे चुप रहने की सलाह दी क्योंकि वह प्रभावशाली है और मेरे करियर को बर्बाद कर सकता है। मैंने सेक्सुअल हरास्स्मेंट सेल में शिकायत की। हालांकि कुछ नहीं हुआ। उसके बाद मैंने नौकरी छोड़ दी।
सेलेब स्टाइलिस्ट रितु सिंह के अनुसार, मेरा बॉस एक पॉपुलर फिल्म स्टार है। मेरी बहन की शादी के लिए मैं तीन दिन की छुट्टी पर थी। छुट्टी के दूसरे दिन उनका फोन आया और मुझे कहा कि जल्दी वापस आना होगा क्योंकि कोई प्रोमोशनल इवेंट है। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था और मुझे मुंबई वापस आना पड़ा। मुझे बताया गया था कि मैं तीसरे दिन यानी शादी के दिन वापस जा सकती हूं। लेकिन यहां एक के बाद एक कई इवेंट्स थे और मैं शादी में नहीं जा सकी। मेरे परिजनों ने कई दिनों तक मुझसे बात नहीं की।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock