Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Raza Murad Weight Loss : बॉलीवुड के सीनियर एक्टर रज़ा मुराद ने 70 साल की उम्र में 21 किलो वजन कम करके लोगों को चौंका दिया है। रज़ा मुराद ने हाल ही में अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में बताया कि वह लम्बे समय से वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे और अब उन्हें अपने इस फिटनेस गोल को अचीव करने में कामयाबी हासिल हुई है। 70 साल की उम्र के बाद जब लोगों की हड्डियां कमज़ोर पड़ने लगती हैं और वजन घटाना एक मुश्किल काम बन जाता है, उसी उम्र में रज़ा मुराद ने न केवल 21 किलो वजन कम किया बल्कि अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान भी कर दिया है। (Raza Murad Weight Loss In Hindi)
View this post on Instagram
बता दें कि रज़ा मुराद अपनी लम्बी कद-काठी और हेल्दी वेट के लिए जाने जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथउनका वजन भी बढ़ने लगा था और एक समय ऐसा भी आया जब रज़ा मुराद का वजन बहुत अधिक बढ़ गया। सीनियर एक्टर का कहना है कि यह वह समय था जब एक बार एक सह-कलाकार ने उनके अधिक वजन पर कमेंट किया और तब मैंने ठान ली की वजन कम करके रहूंगा।
रज़ा मुराद ने वेट लॉस के लिए अपनी डायट में कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने चावल, शक्कर और रिफाइंड फूड्स का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया। इसके अलावा नैचुरल शुगर की अधिक मात्रा वाले फल जैसे आम और सीताफल खाना भी बंद कर दिया क्योंकि, इनसे मिलने वाली अधिक कैलोरी और शुगर उनके वेट लॉस प्लान को प्रभावित कर सकती थी।
View this post on Instagram
अभिनेता का कहना है कि उन्होंने वेट लॉस के लिए 45 मिनट का वर्कआउट प्लान तैयार किया। वह सप्ताह में 5 दिन 45 मिनट तक का कसरत करते थे। हालांकि, उन्होंने अपने शरीर की क्षमता को समझते हुए धीरे-धीरे एक्सरसाइज की इटेंसिटी और समय बढ़ाने का फैसला लिया। (Raza Murad Weight Loss)
गुनगुना पानी पेट की समस्याओं से आराम दिलाने से लेकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए कारगर माना (Ways to boost metabolism) जाता है। रज़ा मुराद ने भी वेट लॉस के लिए इसकी सहायता ली। उन्होंने बताया कि वह रोज़ सुबह गुनगुना पानी पीते हैं। इसके अलावा पोर्शन कंट्रोल का भी खास ख्याल रखने के वह। 70 साल की उम्र में वेट लॉस के लिए 'विल पॉवर' को अपनी सबसे ताकत बताने वाले रज़ा मुराद ने अपनी डायट में जो सबसे बड़ा बदलाव किया वह यही है कि अब वह अब कम मात्रा में खाना खाते हैं लेकिन, दिन में कई छोटे और लाइट मील्स खाकर खुद की न्यूट्रिशन की ज़रूरत पूरी करते हैं और वेट लॉस भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram