शरीर को फौलादी बनाने के लिए सुबह-शाम खाएं कच्चा नारियल, चंद दिनों में बॉडी और फेस पर दिखने लगेगा असर

क्या आप जानते हैं कि कच्चा नारियल खाने से आपका शरीर फौलादी बन सकता है ? जी हां, अगर आप नियमित रूप से कच्चा नारियल खाते हैं तो चंद दिनों में आपका शरीर और फेस दोनों पर ही असर दिखाई देने लगेगा। कच्चा नारियल पोषक तत्वों का खजाना है क्योंकि इसमें कॉपर , सेलेनियम , आयरन , फास्फोरस , पोटेशियम , मैग्नीशियम और जस्ता जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को फौलादी बनाने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 14, 2020 12:22 PM IST

नारियल पानी और सूखा नारियल ये दोनों ही अपने आप में कई स्वास्थ्य लाभ से भरे होते हैं और सभी को इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाएं हो या बॉडी बिल्डर सेहत के लिए सूखा नारियल और नारियल पानी दोनों ही गजब के फायदे पहुंचाते हैं। अगर बात करें सूखे नारियल की तो ये कई काम में आता है। जी हां, नारियल तेल की चंपी जहां आपके बालों को खूबसूरत बनाने का काम करती है तो वहीं त्वचा पर नारियल का तेल लगाने से आापकी त्वचा चमक उठ सकती है और आपके चेहरे पर एंटी-एजिंग प्रभाव भी दिखाई देने लगता है। नारियल तेल से आपकी त्वचा को पोषण भी मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा नारियल खाने से आपका शरीर फौलादी बन सकता है ? जी हां, अगर आप नियमित रूप से कच्चा नारियल खाते हैं तो चंद दिनों में आपका शरीर और फेस दोनों पर ही असर दिखाई देने लगेगा। कच्चा नारियल पोषक तत्वों का खजाना है क्योंकि इसमें कॉपर , सेलेनियम , आयरन , फास्फोरस , पोटेशियम , मैग्नीशियम और जस्ता जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को फौलादी बनाने का काम करते हैं। इन सबके अलावा इसमें मौजूद हेल्दी फैट आपके शरीर को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है। तो आइये जानते हैं कच्चा नारियल खाने के खास गुणों के बारे में।

कुछ दिनों में शरीर हो जाएगा फौलादी, रोजाना खाएं कच्चा नारियल

वजन कम करने में फायदेमंद कच्चा नारियल

अगर आप फौलादी शरीर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है आप शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करें और कच्चा नारियल इसमें आपकी मदद कर सकता है। कच्चा नारियल खाने से आप अपने वजन को कम कर सकते है। सुबह नाश्ते में कच्चा नारियल आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो कि आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ ये यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

दरअसल नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स मौजूद होता है, जो तेजी से शरीर पर जमा फैट को बर्न करने का काम करता है और भूख को दबाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये कब्ज से राहत भी प्रदान करता है। दरअसल होता यूं है कि खाने में फाइबर की मात्रा कम होने के कारण खाना सही से नहीं पच पाता है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। कच्चा नारियल खाने से आप इस तरह की समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। कच्चा नारियल आपके पेट के स्वास्थ्य और बाउल मूवमेंट को दुरुस्त बनाने में भी मदद करता है और इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी नहीं होती।

जॉलाइन को शेप में लाता है कच्चा नारियल

किसी भी हैंडसम या फिर स्मार्ट व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में उसकी जॉलाइन बहुत मदद करती है। अगर आपकी जॉलाइन शेप अच्छी है तो ये आपकी सुन्दरता में चार चांद लगाने का काम करती है। दरअसल जब आप कच्चा नारियल चबाते हैं , तो ये आपकी जॉलाइन के लिए एक एक्सरसाइज का काम करती है, जिससे इसका शेप बेहतर होता जाता है। यह चेहरे की मांसपेशियों का व्यायाम करने का एक शानदार तरीका है जिसके द्वारा आपके फेस की बनावट में सुधार होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद कच्चा नारियल

अगर आपकी स्किन ड्राई है और आपकी त्वचा पर खरोंच लगते ही लालपन आ जाता है तो कच्चा नारियल खाने से आप अपनी को स्किन को बेहतर तरीके से पोषण दे सकते हैं। ये आपकी स्किन को सुंदर बनाने में मदद करेगा इसलिए अपने आहार में कच्चा नारियल जरूर शामिल करें। दरअसल कच्चे नारियल में मौजूद फैट आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करती है , इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड होती है और स्किन को कोमल बनाए रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं रूखापन कम होने की वजह से आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां भी नहीं पड़तीं और आप जवां दिखाई देते हैं।