Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रश्मिका मंदना ने किया ऐसा पुशअप्स; कांपने लगे उनके हाथ-पैर, जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे

साऊथ की जानी-मानी अदाकारा रश्मिका मंदना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया है.

रश्मिका मंदना ने किया ऐसा पुशअप्स; कांपने लगे उनके हाथ-पैर, जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे

Written by Atul Modi |Published : November 16, 2021 9:28 PM IST

रश्मिका मंदना साउथ की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका परिचय देने की जरूरत नहीं है। इनका नाम इस साल की फोर्ब्स की सूची में सबसे अधिक प्रभावशाली साउथ सेलिब्रिटी केरूप में आया है। लेकिन क्या आप रश्मिका के इतने सुंदर और फिट रहने के पीछे के राज के बारे में जानते हैं? दरअसल, इसके पीछे है इनका कठिन वर्कआउट, और हाल ही में रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक पुशअप चैलेंज की वीडियो पोस्ट की है।

इस वीडियो में अभिनेत्री ने पुश अप जैसी कठिन अवस्था को लगभग 30 सेकंड तक होल्ड करके रखा है। इस दौरान उनके शरीर में थोड़ी सी भी हल चल नहीं थी। इसके बाद वह हल्के हल्के पुश अप करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो में वह स्लो मोशन पुश अप करती नजर आ रही है। रश्मिका ने इसे एक चैलेंज की तरह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अगर आपने यह वीडियो अभी तक नहीं देखी है तो इसे जरूर देखें और इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएं।

पुशअप्स करने के फायदे क्या हैं?

पुशअप आपके स्टैमिना को बढ़ाने में और आपके शरीर की मजबूती सुधारने के लिए एक बहुत ही बेहतर एक्सरसाइज है। आपको रोजाना पुशअप जरूर करने चाहिए। अगर आपसे नहीं होते हैं तो पहले बिगिनर लेवल से शुरू करें और जब आपकी जांघें थरथराने लग जाएं तब तक सामान्य अवस्था में न आएं। इस प्रकार आप अपने आप को चुनौती दे कर और अधिक मजबूत बना सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • पुश अप करते समय अपने पोस्चर का खास कर ख्याल रखें। अगर आपका पोस्चर सही नहीं होगा तो आप चोट खा सकते हैं। किसी भी आस पास की चीज से आकर्षित हो कर पुश अप न छोड़ें।
  • रोजाना टाइमर सेट कर लें और पिछले दिन से अधिक समय तक पुश अप करने की कोशिश करें।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने सारे शरीर का भार अपने हाथों और कंधों पर उठाना होगा।
  • शुरुआत में यह कठिन लग सकता है लेकिन बाद में यह काफी आसान हो सकता है।

About the Author

... Read More