Rashami Desai Weight Loss: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई वजन कम करने के लिए पीती हैं ये स्पेशल सूप, जानें रेसिपी

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपना वजन कम करने के लिए पीती हैं ये खास सूप। जानें, इस वेट लॉस सूप की (Rashami Desai Weight Loss Secret) रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 13, 2021 8:20 PM IST

Rashami Desai Weight Loss Soup in Hindi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आज 35 साल की हो गईं। संभवत: आज उन्होंने अपना बर्थडे (Rashami Desai Birthday) बड़ी धूमधाम से अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया होगा। कई टीवी सीरियल, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी रश्मि बिग बॉस-13 में भी काफी चर्चा में रही थीं। सीरियल ''उतरन'' फेम एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, रश्मि आज जैसी दुबली नजर आती हैं, वैसे वे पहली नहीं हुआ करती थीं। अपना वजन कम करने के लिए रश्मि ने काफी मेहनत की है। जानते हैं रश्मि देसाई (Rashami Desai Weight loss secret in hindi) ने किस तरह कम किया अपना वजन....

वजन कम करने के लिए रश्मि करती हैं डांस

रश्मि अपने वजन (Rashami Desai weight loss) को मेंटेन रखने के लिए डांस करना पसंद करती हैं। डांस करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह फन भरा भी होता है, जिससे आप वेट लॉस प्रॉसेस में बोर नहीं महसूस करते हैं। अक्सर, सोशल मीडिया पर रश्मि अपने डांस वीडियोज भी पोस्ट (Rashami Desai Instagram Video) करती रहती हैं। डांस एक कार्डियो एक्सरसाइज है, इसे 30 मिनट जरूर करना चाहिए। रश्मि भी अपने बॉडी को शेप में रखने के लिए डांस करती हैं।

रश्मि देसाई वजन कम करने के लिए पीती हैं ये सूप

रश्मि वजन कम करने के लिए एक खास सूप पिया (Rashami Desai's weight loss soup recipe) करती थीं। इसी सूप के बदौलत उन्होंने अपना वजन कम किया है। यह सूप काफी हेल्दी है और वजन कम करना चाहते हैं, तो आप भी इस सूप को ट्राई कर सकते हैं। ये रही सूप की रेसिपी...

वेट लॉस सूप बनाने के लिए सामग्री

फूल गोभी

गाजर

मटर

शिमला मिर्च

स्वीट कॉर्न

बीन्स

प्याज

टमाटर

पानी

नमक

काली मिर्च पाउडर

वेट लॉस सूप बनाने की विधि (Weight Loss Soup Recipe)

आपको जितनी मात्रा में सूप बनाना है, उस हिसाब से सभी सब्जियों की क्वांटिटी लें। इन्हें साफ कर लें और अच्छी तरह से बारीक काट लें। पैन को गैस पर रखकर उसमें पानी डालें। पानी उबलने लगेतो उसमें मटर, गाजर, फूल गोभी, बीन्स आदि को डाल दें। 5 मिनट उबलने दें, फिर इसमें अन्य सब्जियों को भी डाल दें। जब सब्जियां पक जाएं, तो इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिला दें। अब इसमें कोई भी रिफाइंड ऑयल आधा चम्मच मिला दें। 1-2 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। हरी सब्जियों से बना यह सूप काफी हेल्दी और पौष्टिक है, जिसमें कैलोरी, फैट की मात्रा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में इसका सेवन करके आप वजन कम कर सकते हैं।

Happy Birthday Rashmi Desai: हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही रश्मि की खूबसूरती, जानें रश्मि के 5 ब्यूटी हैक्स

Rashami Desai’s Birthday: शादी के 4 साल बाद ही इस वजह से हो गया था रश्मि देसाई का तलाक, यूं निकली थीं डिप्रेशन से बाहर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source