... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : March 17, 2023 3:29 PM IST
'Animal’ के लिए रणबीर कपूर ने बनाई धाकड़ बॉडी, जानें कौन सा वर्कआउट रूटीन है रणबीर की गठीली बॉडी का राज
इस बात मे कोई दो राय नहीं कि रणबीर कपूर एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ अपने किरदारों में घुसकर काम करने वाले अभिनेता हैं। 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद एक फिर से रणबीर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने में जुट गए हैं। जी हां, रणबीर जल्द ही 'एनिमल' नाम की फिल्म में एक बार फिर से एक्शन करते हुए दिखाई देंगे, जिसमें उनकी गठीली बॉडी आपको हैरान कर देगी। इस फिल्म के लिए रणबीर का बॉडी ट्रांसफोर्मेशन देख फैंस भी हैरान हो चुके हैं। रणबीर के फिटनेस ट्रेनल शिवोम ने खुद रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए इस बॉडी ट्रांसफोर्मेशन की जमकर तारीफ की है।
रणबीर के फिटनेस ट्रेनर शिवोम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई बातें कही हैं। शिवोम ने रणबीर को अनुशासित, समर्पित और मेहनती करार दिया है। उन्होंने कहा कि रणबीर सुबह 4 बजे ट्रेनिंग के लिए आते थे। इतना ही नहीं शूटिंग में बिजी रहने के बाद भी वह समय निकालकर अपने किरदार के लिए अपनी शेप को बेहतर बनाने में लगे रहे।
View this post on Instagram
शिवोम का कहना है कि रणबीर रे जज्बे को सलाम है, जो कि उनके शारीरिक ट्रांसफोर्मेशन के इस लंबे सफर में सबसे जरूरी था। उन्होंने बताया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए न्यूट्रिशन, सप्लीमेंट के साथ-साथ जो एक चीज बहुत ज्यादा जरूरी होती है वो आपकी इच्छाशक्ति की और यही है, जो आपको आराम से अलग बनाती है।
रणबीर का ट्रेनिंग सेशन सुबह 4 बजे और रात साढ़े ग्यारह बजे होता था। इसके अलावा रणबीर शूट के बीच में भी थोड़ा बहुत समय निकालकर ट्रेनिंग सेशन किया करते थे। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी प्रोफेशन लाइफ को भी बेहतर तरीके से मैनेज किया। ये चीजें किताबों से सीखने को नहीं मिलती और ये आपको अपने परिवार और जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं उससे मिलती है।
शिवोम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, भाई तुमपर बहुत गर्व है। दुनिया के सामने “THE ANIMAL” को दिखाने का इंतजार और नहीं होता।
1-रणबीर ने अपने इस बॉडी ट्रांसफोर्मेशन के लिए बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट ली।
2-इसके अलावा कैलोरी इनटेक में कमी के साथ-साथ उन्होंने फिजिकल एक्टिविटी बढ़ा दी ताकि बॉडी फैट को कम किया जा सके।
3-बॉडी फैट लूज करने के लिए रणबीर रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के साथ-साथ कार्डियो भी किया, जो कि फैट को कम करने में मदद करता है।
4-अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने सही ट्रेनिंग के साथ-साथ अच्छा डाइट प्लान भी फॉलो किया।
5-आपको 10 फीसदी तक बॉडी फैट लूज करने की जरूरत होती है, जो कि आपके जेनेटिक और लाइफस्टाइल फैक्टर पर निर्भर करता है।