रमज़ान के लिए हेल्दी रेसिपी- चिकन एण्ड स्वीट कॉर्न सूप

इफ़्तार में सूप पीकर बने रहें स्वस्थ।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

रमज़ान में रोज़दार शाम को सूरज ढलने पर रोज़ा खोलते हैं, जिसे इफ़्तार कहा जाता है। इफ़्तार के वक्त ज्यादा भारी तला हुआ खाने से बचना चाहिए वहीं ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जो पेट को खाने के लिए तैयार करे। ऐसी ही एक चीज़ है सूप। सूप हल्का होता है और आप इसे हेल्दी तरीके से बना सकते हैं। आज हम आपको सिखा रहे हैं चिकन एण्ड स्वीट कॉर्न सूप। चिकन एण्ड स्वीट कॉर्न सूप बनाना जितना आसान है उतना ही उसे बनाने में कम समय लगता है। चिकन सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है, यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखता है और तनाव को कम करता है। स्वीट कॉर्न में फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण कब्ज़ से राहत दिलाने में बहुत सहायता करता है, साथ ही आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। झटपट टेस्टी-टेस्टी सूप बनाइए और इसका लुत्फ़ उठाइए। साथ में कुछ मीठा खाने का दिल है तो  गाजर पिस्ता बर्फी ट्राइ कर सकते हैं।

सामग्री

½ कप मकई के दानें (sweet corn)

150 ग्राम स्वीट कॉर्न क्रीम स्टाइल

1 उबला और कटा हुआ बोनलेस चिकन

3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर

1 बड़ा चम्मच कटा हुआ बंदगोभी

1 चौथाई गाजर स्लाइस किया हुआ

4-5 कप चिकन का शोरबा

नमक स्वादानुसार

¼ छोटा चम्मच वाइट पेपर पावडर

½ बड़ा चम्मच चीनी

1 हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ

2 बड़े चम्मच तेल

विधि

• कॉर्न फ्लावर को पानी में घोल लें।

• अब एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें बंदगोभी, गाजर और मकई के दानें डालकर अच्छी तरह से पका लें।

• जब ये अच्छी तरह से पक जायें तो उसमें चिकन डालें और अच्छी तरह पकने के लिए छोड़ दें।

• सारी चीजें अच्छी तरह से पक जाने के बाद उसमें चिकन का शोरबा डालकर तब तक पकायें जब तक कि उसमें उबाल न आ जायें। अब इसमें क्रीम स्टाइल कॉर्न डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।

• उसके बाद ही इसमें नमक, वाइट पेपर पावडर और चीनी स्वादानुसार डालें। थोड़ी देर के बाद कॉर्न फ्लावर डालकर कुछ देर के लिए और पका लें।

• अब इसको हरे प्याज़ से सजाकर गरमागरम परोसें।

[videoinfinite id="iqlndHrAjWA" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source