रमजान का महीना शुरू हो गया है। जाहिर है पूरे दिन रोजा रखने के बाद आपको इफ्तार में कुछ अच्छा खाने का मन करता है। आमतौर पर लोग इफ्तार के लिए कुछ चुनिंदा चीजें ही बनाते हैं। लेकिन एक महीने तक इन चीजों को खाकर आप बोर हो सकते हैं। वास्तव में इफ्तार में कुछ चटपटी और लजीज चीजें खाने को मिल जाए तो पूरे दिन की भूख प्यास को भूल जाते हैं। रमजान में चिकन का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार आप अपने इफ्तार में चिकन टिक्का शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एयर