• हिंदी

Ramadan 2020 Recipes: रमजान सहरी और इफ्तार के लिए बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिशेज

Ramadan 2020 Recipes: रमजान सहरी और इफ्तार के लिए बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिशेज
Ramadan 2020 Recipes: रमजान सहरी और इफ्तार के लिए बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिशेज।

जानें, रमजान सहरी और इफ्तार पर बनाने के लिए कुछ स्वीट डिशेज की रेसिपी के बारे में यहां (Ramzan 2020 special recipes) जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

Written by Anshumala |Updated : April 25, 2020 11:59 PM IST

Ramadan 2020 Recipes: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। यह 23 मई तक चलेगा और इसके बाद लोग ईद बड़े प्यार और उमंग के साथ मनाएंगे। इस पूरे महीने बच्चे और बड़े सभी रोजा रखते हैं। कुछ बच्चे (7 वर्ष से ऊपर) तीन-चार घंटे के लिए रोजा रखते हैं, तो कुछ शाम को ही अपना रोजा खोलते हैं। दिन भर रोजा रखने के बाद रोजेदार को शाम के समय इफ्तार में कुछ ऐसा हेल्दी खाना चाहिए, जो उन्हें तुरंत ही एनर्जी से भर दे। कुछ लोग हेल्दी ड्रिंक्स पीते हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी ना होने पाए।

वैसे भी इस गर्मी में बेहद जरूरी है इस बात का ध्यान रखना की आपका शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार ना हो। हम आपको सहरी और इफ्तार में खाने के लिए कुछ पौष्टिक और स्वीट रेसिपी बता रहे हैं, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों है। गर्मी अधिक होने के कारण आपको पूरे महीने खुद को स्वस्थ रखना है, ताकि आप बिना किसी शारीरिक परेशानी के अपना रोजा पूरा कर सकें। जानें, कुछ स्वीट डिशेज की रेसिपी के बारे में यहां (Ramzan 2020 special recipes) जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

Ramadan 2020 : रोजेदार इफ्तार में पिएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी

Also Read

More News

क्या है सहरी और इफ्तार?

सूर्योदय के पहले जो खाना खाते हैं, उसे सहरी (Sehri) कहते हैं। सहरी के बाद रोजेदार दिन भर बिना कुछ खाए-पिए उपवास रखते हैं। सूर्यास्त के बाद शाम में जब रोजेदार अपना रोजा खोलते हैं, तो उसे इफ्तार (Iftar) कहते हैं। इस दौरान शरीर सुस्त हो जाता है। उसे तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। खासकर, गर्मी के दिनों में तो इफ्तार के दौरान सबसे पहले तरल पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। तुरंत अधिक खा लेने से भी कुछ लोगों को अपच, मितली जैसा महसूस होने लगता है। बेहतर होगा कि आप कोई हेल्दी मौसमी फलों से बना जूस पिएं, उसके बाद ही कुछ पौष्टिक खाएं। इसके लिए आप कुछ स्वीट डिशेज (Ramadan 2020 Recipes) भी ट्राई कर सकते हैं।

Ramadan 2020: रमजान में इम्यूनिटी बूस्ट रखने के लिए डायट में शामिल करें ये फूड्स

दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए सहरी में खाएं ओट्स की डिशेज

जैसा कि सहरी सूर्योदय के पहले होता है, तो इस समय लोग नींद में रहते हैं। कुछ भी मुश्किल वाली चीज बनाने की इच्छा नहीं रहती। हर कोई चाहता है कि कुछ झटपट बनाकर खा लिया जाए, जो दिन भर आपको एनर्जी भी दे। सहरी के समय आप ओट्स का सेवन करें। जानें, सहरी के लिए ओट्स से क्या-क्या डिशेज (Ramadan 2020 Recipes) बना सकते हैं।

1 जब आप रात में सोने जाएं, तो उससे पहले ओट्स की यह खास रेसिपी बनाकर फ्रिज में रख दें। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच रोल्ड ओट्स लें। इसमें आधा चम्मच शहद, 2 चम्मच दही और 2 चम्मच कोकोनट मिल्क डालें। इसे मिला लें। ऊपर से पसंदीदा फल काटकर डाल दें। रात भर फ्रिज में रख दें। सुबह फ्रेश होकर इसे खाएं। यह हेल्दी बहुत है और दिन भर आपके शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होने देगा।

2 सुबह अंजीर का सेवन भी आपको दिन भर तरोताजा रखेगा। इस डिश को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स, 2 चम्मच दही, 2 चम्मच बादाम मिल्क और थोडा सा शहद लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें अंजीर काट कर डालें। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स भी इसमें डाल सकते हैं।

इफ्तार के लिए स्वीट डिश में बनाएं सेब का हलवा

सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री

सेब- 5

घी – 2 बड़े चम्मच

चीनी – 5 बड़े चम्मच

दूध फुल क्रीम – 1-2 कप

दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

नारियल पाउडर – 2 बड़े चम्मच

ड्राई फ्रूट्स- बादाम (7-8), अखरोट, किशमिश (10)

इलायची पाउडर

Healthy Weaning Recipe: एक हेल्दी वीनिंग रेसिपी है गाजर का हलवा, इस तरह बनाएं बच्चों के लिए यह पौष्टिक डिश

यूं बनाएं सेब का हलवा (How To Make Apple Halwa)

सेब का छिलका छील दें। इन्हें टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसमें आधा बादाम डालकर हल्का भूनें। इसी से आपको हलवे को गार्निश करना है। उसी कड़ाही में सेब डालकर 5 मिनट पकाएं। अब उसमें दूध डाल दें। इसे चलाती रहें। कम आंच पर 15 मिनट पकाएं। टुकड़ों को स्मैश करती रहें। अब उसमें चीनी डालें फिर कुछ मिनट बाद दालचीनी पाउडर भी डाल दें। लगातार चलाती रहें। अब नारियल पाउडर, अखरोट पिसा हुआ, बचा हुआ बादाम और किशमिश मिला दें। अच्छी तरह से मिश्रण के गाढ़ा होने तक भूनें। अब गैस बंद कर दें। एक बाउल में हलवा निकाल दें और उसे बादाम से गार्निश करें। स्वादिष्ट और हेल्दी सेब का हलवा तैयार है।