Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ram Kapoor Body Transformation: टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर राम कपूर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे इन दिनों राम कपूर छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग बावजूद इसके कम नहीं हुई है। वहीं पिछले साल राम कपूर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ फिल्म दि बिग बुल (The Big Bull), तापसी पन्नू के साथ थप्पड़ (Thappad) और ए सूटेबल बॉय (A Suitable Boy) जैसी फिल्मों में नज़र आए थे और इनमें यादगार भूमिकाएं निभायी थीं।,
टीवी इंडस्ट्री में लगभग 30 दशक से भी अधिक समय से काम कर रहे राम कपूर अपने वेट लॉस (Ram Kapoor Weight Loss) और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation) की वजह से भी चर्चा में रहे थे। साल 2019 में राम ने सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की जिसके बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हुई। उन्होंने वेट लॉस से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की और लोगों को बताया कि कैसे खुद को फिट बनाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। (Ram Kapoor Weight Loss Secrets )
View this post on Instagram
अपने एक मीडिया इंटरव्यू में राम ने कहा है कि उन्होंने नॉर्मल फूड खाना पूरी तरह छोड़ दिया था, जो कि उनकी रोज़मर्रा की डायट थी। जबकि, इंटरमिटेंट फास्टिंग ( Intermittent fasting)करते हुए उन्होंने कैलोरी इंटेक को कंट्रोल करने की कोशिश की। तो वहीं वेट लॉस के लिए उन्होंने काफी एक्सरसाइज भी की।
View this post on Instagram
अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में राम कपूर ने कहा कि वह सुबह उठकर खाली पेट वर्कआउट करते थे। राम ने कहा कि कम से कम 30 मिनट वेट लिफ्टिंग करते थे वहीं रात में सोने से पहले कार्डियो एक्सरसाइज करते थे। राम कपूर ने कहा कि 2019 से पहले उनका वजन 130 किलो था जबकि, वेल लॉस प्लान स्टार्ट करने के बाद उन्होंने 6 महीनों में 25 किलो तक वजन कम किया। वहीं राम ने इस वेट लॉस को मेंटेन करने के लिए भी लगातार कोशिश की। (Ram Kapoor Workout Routine)
राम कपूर ने कहा कि वेट लॉस गोल के दौरान डायट पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने जहां इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद ली वहीं, अपनी डायट से उन चीज़ों को पूरी तरह निकाल दिया जिनमें कैलोरी, फैट और शक्कर की मात्रा अधिक हो। (Ram Kapoor Body Transformation)
वहीं राम कपूर की पत्नी और अभिनेत्री गौतमी गाडगील (Gautami Gagil Kapoor) ने भी वेट लॉस के लिए राम कपूर द्वारा की गयी मेहनत के बारे में मीडिया को काफी-कुछ बताया था। गौतमी ने बताया कि किस तरह खाने-पीने के शौकिन राम कपूर के लिए वेट लॉस डायट फॉलो करना मुश्किल था। लेकिन, राम कपूर ने अपनी डायट को कंट्रोल किया और नैचुरली फिट बनने के लिए हेल्दी तरीके अपनाए।
View this post on Instagram