राजस्थान में लंपी वायरस टीकाकरण की हुई शुरुआत, पर बचाव के लिए है इतने लाख टीकों की जरुरत

Lumpy Skin Disease: राजस्थान में लंपी वायरस के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। पर वायरस से बचाव के लिए व्यापक तौर पर टीकाकरण करवाने की जरुरत है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : August 24, 2022 11:01 AM IST

Lumpy Virus Vaccination: भारत में लंपी वायरस के कारण कई हजार मवेशियों की मौत हुई है। लेकिन अब इस वायरस के खिलाफ बचाव के लिए व्यापक तौर पर टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। जी हां, राजस्थान के चार जिलों में इस त्वचा रोग के खिलाफ मवेशियों का टीकाकरण (Rajasthan Begins Vaccination of Lumpy Disease) शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो, पशुपालन विभाग ने 10.7 लाख टीकों के ऑर्डर दिए हैं और अब तक करीब पांच लाख टीके मिल चुके हैं। इन्हीं टीकों के जरिए टीकाकरण की शुरुआत हुई है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि इतने टीके पर्याप्त नहीं हैं और मवेशियों से बचाव के लिए हमें और टीके की जरुरत नहीं है।

26 लाख टीकों की है जरूरत

राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग की मानें तो, मवेशियों में लंपी वायरस को नियंत्रित करने के लिए करीब 26 लाख टीकों की जररुत है। ताकि, राज्य के लगभग हर जिले में ज्यादा से ज्यादा मवेशियों को टीकाकरण हो सके। साथ ही विभाग ने जानकारी दी है कि जिन जानवरों का टीकाकरण हो चुका है, उनमें वायरस का प्रकोप कम हो रहा है। ऐसे जानवर धीमे-धीमे संक्रमण से उबर रहे हैं।

4 जिलों में शुरू हो चुका है टीकाकरण

लम्पी वायरस के कारण जानवरों में होने वाले चर्म रोग से बचाव के लिए चार जिलों में सोमवार से मवेशियों का टीकाकरण शुरू हो गया है। पशुपालन विभाग के सचिव पी सी किशन की मानें तो, कुछ जिलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है जैसे भरतपुर, बूंदी, अजमेर और कोटा। इन जिलों में लगभग हजारों मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है और शेष जिलों में टीकाकरण जल्द शुरू हो जाएगा।

टीके और दवाओं की खरीद के लिए 30 करोड़ रुपए की दी मंजूरी

बता दें कि राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पशुधन मुक्त स्वास्थ्य योजना के तहत जिलाधिकारियों को इस रोग की रोकथाम के लिए दवाएं व टीके खरीदने के लिए 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान प्रस्तावित किया था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि राजस्थान के लगभग 30 जिलों में अब तक कुल 6,44,063 जानवरों का टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 27,308 लोगों की मौत हो चुकी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source